एससी छात्रावास के बाहर प्रदर्शन करती छात्राएं (सोर्स- नवभारत लाइव)
भोपाल

भोपाल के SC छात्रावास की थाली में कीड़े, दीवार में बड़ा छेद; शिकायतों से परेशान छात्राओं का प्रदर्शन

SC Girls Hostel Protest Bhopal: भोपाल के पंचशील नगर एससी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का फूटा गुस्सा, खाने में कीड़े मिलने और सुरक्षा दीवार में बड़े छेद के खिलाफ तेज धूप में किया प्रदर्शन।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल के SC कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाओं पर छात्राओं का प्रदर्शन।

  • खाने में कीड़े, गंदगी और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप।

  • छात्रावास की दीवार में 5–6 फीट का छेद, बाहरी लोगों के प्रवेश का खतरा।

  • प्रदर्शन के दौरान गेट पर अंदर से ताला लगाया, वार्डन ने भी नहीं सुनी बात।

Bhopal SC Girls Hostel Food Complaint: राजधानी भोपाल के पंचशील नगर स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश सामने आया है। खाने में कीड़े निकलने, साफ-सफाई की कमी और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाते हुए छात्राओं ने छात्रावास के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि वे करीब चार साल से इन समस्याओं का सामना कर रही हैं, लेकिन वार्डन से लेकर कलेक्टर तक शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान छात्राएं काफी देर तक तेज धूप में छात्रावास के गेट के बाहर बैठी रहीं। छात्राओं के मुताबिक, वे बाहर बैठकर नारे लगाती रहीं और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती रहीं। आरोप है कि इस दौरान छात्रावास प्रबंधन ने अंदर से गेट पर ताला जड़ दिया। छात्राओं ने वार्डन मनीषा चौधरी पर भी उनकी बात नहीं सुनने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं बताने और समाधान की मांग करने पहुंचती हैं, तो उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

खाने में कीड़े निकलने का आरोप, भोजन की गुणवत्ता पर सवाल

छात्रावास में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं ने गंभीर शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि खाने में कीड़े निकलते हैं और भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चार साल से परेशानी, वार्डन से कलेक्टर तक शिकायत का दावा

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में अव्यवस्थाओं की समस्या नई नहीं है। वे करीब चार साल से परेशानियों का सामना कर रही हैं। छात्राओं के मुताबिक, इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं और वार्डन से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दिए गए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

दीवार में 5 से 6 फीट का छेद

छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी छात्राओं ने चिंता जताई है। उनके मुताबिक, छात्रावास की दीवार के एक कोने में करीब 5 से 6 फीट का बड़ा छेद है, जिससे बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश करने का खतरा बना रहता है।

इसी छेद के रास्ते कुछ साल पहले छात्रावास के अंदर घुस आए थे लड़के

छात्राओं ने दावा किया कि कुछ साल पहले इसी छेद के रास्ते लड़के छात्रावास के अंदर घुस आए थे। इसके बावजूद दीवार की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और ऐसी खामी को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

गेट के बाहर नारेबाजी, अंदर से ताला लगाने का आरोप

अपनी मांगों को लेकर छात्राएं काफी देर तक छात्रावास के गेट के बाहर बैठी रहीं। तेज धूप के बीच छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। छात्राओं का आरोप है कि उनकी समस्याएं सुनने और बातचीत करने के बजाय प्रबंधन ने अंदर से गेट पर ताला लगा दिया। छात्राओं ने वार्डन मनीषा चौधरी भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होने का आरोप लगाया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर वार्डन और छात्रावास प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

अब सवाल- छात्राओं की सुनवाई कब होगी?

पंचशील नगर के अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सामने आई शिकायतों ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। छात्राओं की मांग है कि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, भोजन की गुणवत्ता की जांच हो, दीवार के छेद को बंद कराया जाए और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन छात्राओं की शिकायतों पर कब संज्ञान लेते हैं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है—जब छात्राएं चार साल से परेशानी झेलने और बार-बार शिकायत करने की बात कह रही हैं, तो उनकी आवाज सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब आगे आएंगे?

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल-ममता; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल

केरल विधानसभा में CEC को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित, EC चयन पैनल को फिर से गठित करने की मांग