सेंट्रोल फोर्स (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

छावनी में बदला पुराना भोपाल, तनाव के बाद पुलिस और सेंट्रल फोर्स ने संभाला मोर्चा, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर

Heavy Police Force Deployed in Bhopal: पुराने भोपाल में मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शन के बाद कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निगरानी की जा रही है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Old City Tension: राजधानी भोपाल के पुराने शहर इलाके में मंगलवार रात तनावपूर्ण माहौल बनने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। रातभर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान संवेदनशील इलाकों में तैनात रहे, जबकि बुधवार सुबह भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इलाके में वज्र वाहन सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कई संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

इस कारण उपजा विवाद

दरअसल, यह तनाव दो दिन पहले शहर के गौतम नगर इलाके स्थित एक होटल में हुई घटना के बाद बढ़ा। जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने होटल में ठहरे एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा था। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

भोपाल बंद की चेतावनी

इसी घटना को लेकर मंगलवार रात मुस्लिम समाज के लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवक के साथ मारपीट के दौरान आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर भोपाल बंद की चेतावनी भी दी।

भारी पुलिस बल तैनात

रात के समय हमीदिया अस्पताल और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। हालात को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल के गेट बंद कर दिए और अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाया गया। मौके पर विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील भी पहुंचे। दोनों नेताओं ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया।

मामले की जांच जारी

भोपाल प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी