प्रदर्शनकारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई के खिलाफ निकाला 'धक्का मार्च'

Petrol Diesel Price Hike Protest: भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। महिला कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से दाम कम करने की मांग की है।

प्रीतेश जैन

Bhopal Mahila Congress Protest: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ शनिवार को राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी जताते हुए स्कूटी को धक्का लगाकर पेट्रोल पंप तक “धक्का मार्च” निकाला।

यह प्रदर्शन नानके पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया, जहां महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी ने किया।

आम लोगों के लिए पेट्रोल भरवाना मुश्किल

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। कई महिलाओं ने स्कूटी को धक्का देते हुए प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि अब पेट्रोल-डीजल भरवाना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि सरकार के “अच्छे दिनों” का दावा आज महंगाई के रूप में सामने है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर इसी तरह ईंधन की कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में लोगों को वाहनों की जगह पैदल चलने या बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ सकता है।

तत्काल राहत देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है।

तेज किया जाएगा आंदोलन

इस दौरान पेट्रोल पंप परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। कुछ देर के लिए माहौल राजनीतिक रूप से गर्म हो गया, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर ईंधन की कीमतों में जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ