वल्लभ भवन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP में देर रात निगम-मंडलों में नियुक्तियां, नए चेहरों को जिम्मेदारी से सियासी हलचल तेज

Appointments In Nigam and Mandals: निगम और मंडलों में देर रात नियुक्तियां हुईं। राजनीतिक नियुक्तियां करते हुए कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन फैसलों से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

प्रीतेश जैन

MP Nigam And Mandal News: भोपाल में देर रात राज्य सरकार ने निगम-मंडलों और विभिन्न प्राधिकरणों में बड़े पैमाने पर राजनीतिक नियुक्तियां करते हुए दर्जन भर से अधिक पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और इसे आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जारी आदेश के मुताबिक, संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। राघवेंद्र शर्मा को योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवा नेतृत्व को भी कमान

सौभाग्य सिंह को पाठ्यपुस्तक निगम, विनोद गोटिया को तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण और प्रभु दयाल कुशवाहा को कुश कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। ओम जैन को गृह निर्माण मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। युवा नेतृत्व को भी जगह देते हुए प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पंकज जोशी को खादी बोर्ड का अध्यक्ष और राकेश जादौन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सत्येंद्र भूषण को मिला MP लघु उद्योग निगम

अन्य नियुक्तियों में रमेश शर्मा को कर्मचारी कल्याण समिति, कोशल शर्मा को संस्कृत संस्थान और गुड्डी आदिवासी को राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही सत्येंद्र भूषण को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन की कोशिश

इन नियुक्तियों को संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन फैसलों का असर आने वाले चुनावी माहौल पर भी देखने को मिल सकता है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना