होटल में जांच करते खाद्य अधिकारी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

नाम बड़े दर्शन छोटे: 5 स्टार होटलों में परोसा जा रहा था सड़ा खाना! छापे में 10 नामी होटलों की खुली पोल

Bhopal Hotel Raid : राजधानी भोपाल के 10 नामी होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। जांच में सड़े आलू, एक्सपायरी मीट, खराब सब्जियां और कीड़े लगी दाल मिली।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal Hotel Food Safety Raid : भोपाल में महंगे होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच ने चिंता बढ़ा दी है। विभाग की टीम ने शहर के 10 नामी होटलों और रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण किया, जहां खाद्य पदार्थों के रखरखाव और साफ-सफाई में कई गंभीर खामियां मिलीं। जांच के दौरान सड़े हुए आलू, एक्सपायरी डेट का मीट, खराब सब्जियां और कीड़े लगी दाल-राजमा जैसी सामग्री मिली। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

जांच के दौरान होटल रेडिसन की रसोई में करीब 50 किलो सड़े हुए आलू मिले। खाद्य सुरक्षा टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया। अधिकारियों ने किचन और स्टोर रूम में खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्टोरेज व्यवस्था की भी जांच की।

सयाजी में एक्सपायरी फिश और चिकन

होटल सयाजी में जांच के दौरान एक्सपायरी डेट वाली फिश और चिकन का स्टॉक मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित खाद्य पदार्थों की जांच की। वहीं होटल पलाश की रसोई में सड़े हुए मशरूम और खराब सब्जियां पाई गईं। टीम ने खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव को लेकर होटल प्रबंधन को निर्देश दिए।

दाल में कीड़े, ब्रेड भी एक्सपायरी मिली

टर्टलकोइज हॉस्पिटैलिटी में निरीक्षण के दौरान कीड़े लगी दाल और राजमा मिला। इसी तरह आदित्य ग्रैंड में एक्सपायरी डेट की ब्रेड बरामद हुई। विभागीय टीम ने होटल और रेस्टोरेंट की रसोई के साथ स्टोर एरिया में रखे खाद्य पदार्थों की भी जांच की। कई जगह साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के स्टोरेज को लेकर कमियां सामने आईं।

पनीर और मटन के सैंपल लैब भेजे

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के दौरान तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों से पनीर, मटन और अन्य संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

10 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी संबंधित होटल और रेस्टोरेंट प्रबंधन को सुधार नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के स्टोरेज और एक्सपायरी सामग्री को लेकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महंगे होटल, लेकिन किचन में लापरवाही?

इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन होटलों में ग्राहक खाने के लिए ज्यादा कीमत चुकाते हैं, वहां खाद्य सुरक्षा मानकों की ऐसी अनदेखी कैसे हुई। हालांकि खाद्य विभाग की जांच में सामने आई खाद्य सामग्री के नमूनों की लैब रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रिपोर्ट के बाद ही यह तय होगा कि किन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरी।

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड