मुरैना: अंबाह के होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर-सोया तेल और हल्दी के सैंपल लिए

Ambah Hotel Raid : मुरैना के अंबाह में खाद्य विभाग ने तीन होटलों पर छापा मारा। इस दौरान पनीर, सोया रिफाइंड तेल और हल्दी के सैंपल लिए गए। दो होटल संचालकों को सुधार नोटिस जारी किया गया।
Food safety department team collecting paneer, soybean oil and turmeric samples
सैंपल लेते हुए खाद्य अधिकारीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Morena Food Safety Raid : मुरैना जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को विभाग की टीम ने अंबाह में तीन और मुरैना शहर में दो होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। अंबाह के तीन ठिकानों से पनीर, सोया रिफाइंड तेल और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंबाह में मुरैना रोड स्थित होटल राज महल पैलेस का निरीक्षण किया। यहां से पनीर का नमूना लिया गया। इसके बाद पिनाहट रोड स्थित श्रीजी होटल एंड रेस्टोरेंट से रिफाइंड सोयाबीन तेल का सैंपल लिया गया।

वैष्णवी कैफे से हल्दी और पनीर के नमूने

टीम ने पुराने थाने के पास स्थित वैष्णवी कैफे एंड रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। यहां से हल्दी पाउडर और पनीर के नमूने लिए गए। सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना शहर के दो होटलों को नोटिस

अंबाह के साथ मुरैना शहर में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने गांधी कॉलोनी स्थित अकार्ड फाइव एसोसिएट होटल राधिका पैलेस और जिला अस्पताल के पास स्थित रजवाड़े हिंद फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। दोनों होटल संचालकों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

Food safety department team collecting paneer, soybean oil and turmeric samples
सागर शराबकांड: यूपी से गांव लौट रहा 30 हजार का इनामी शिवांजय, पुलिस पर किए 3 फायर तो हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

मौके पर हुई खाद्य पदार्थों की जांच

कार्रवाई के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला के जरिए खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई। इसके अलावा होटल-रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्सनल हाइजीन के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। अंबाह में सैंपलिंग खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने की, जबकि मुरैना शहर में कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश सिंह निम ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com