सीएम मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को सौगात में दी स्कूटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल में मेधावियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात; 7400 से अधिक छात्रों को मिली स्कूटी

CM Mohan Yadav News: भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को बांटी स्कूटी, सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत छात्रों से संवाद कर चाबी सौंपी।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Scooty Distribution: मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 19 सितंबर का दिन खास रहा। भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। मंच पर 11 छात्रों को मुख्यमंत्री ने स्वयं स्कूटी की चाबी सौंपी, जबकि पूरे प्रदेश में 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी दी गई। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री से वन-टू-वन संवाद कर अपने भविष्य के सपने भी साझा किए।

मंच पर सबसे पहले खुशी राय को स्कूटी की चाबी मिली। खुशी ने बताया कि स्कूटी पढ़ाई के साथ घर के काम में भी मदद करेगी। जब मुख्यमंत्री को पता चला कि वह माता-पिता की इकलौती संतान हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि घर में स्कूटी को लेकर दादीगिरी तो नहीं करोगी और दोस्तों के साथ शेयर करोगी या नहीं। इस पर कार्यक्रम स्थल पर ठहाके गूंज उठे। शब्द ने सीए बनने की इच्छा जताई, जबकि आकाश साहू ने एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू करने की बात कही।

किसी ने सीए तो किसी ने डॉक्टर-इंजीनियर बनने की जताई इच्छा

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने अलग-अलग लक्ष्य बताए। शिव कुमार कौल ने कहा कि उनके घर की यह पहली गाड़ी है और वह इंजीनियर बनकर विकसित भारत में योगदान देना चाहते हैं। रवि केवट और मरियम खान ने सीए बनने की इच्छा जताई। मिनी जैन ने नीट पास कर न्यूरोसर्जन बनने का सपना बताया, जबकि रानी सांपले उच्च शिक्षा हासिल कर वकील बनना चाहती हैं। खुशी यादव ने एमबीबीएस करने की इच्छा जताई। विद्यार्थियों ने सांदीपनि विद्यालयों में मिल रही सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था की भी सराहना की।

सीएम बोले- विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित है। शासकीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को लगभग 1 लाख रुपए तक कीमत वाली स्कूटी दी जा रही है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निशुल्क किताबें, ड्रेस और साइकिलें भी विद्यार्थियों को दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है और बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में शासकीय एवं सांदीपनि विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ी है।

स्कूटी से सपनों को मिलेगी रफ्तार

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर स्कूल में टॉप करने वाले 7,400 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और ई-स्कूटी विद्यार्थियों के भविष्य को पंख लगाएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने भी कहा कि सरकार का प्रयास बच्चों के चेहरों पर खुशी लाना और उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए काम करना है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य उनके हाथों में है और शिक्षा के माध्यम से वे भारत को दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में योगदान दे सकते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 555 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट