कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भोपाल नगर निगम परिसर में झाड़ू लगाकर किया प्रदर्शन  फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भोपाल की स्वच्छता रैंकिंग गिरने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शर्मा ने नगर निगम परिसर में लगाई झाड़ू

Bhopal Swachhta Ranking : भोपाल के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ से बाहर होने पर कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने नगर निगम परिसर में झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ से बाहर हुआ भोपाल।

  • कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने नगर निगम परिसर में झाड़ू लगाकर किया प्रदर्शन।

  • निगम अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Congress Protest Against Nagar Nigam Bhopal : देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बना चुके भोपाल को स्वच्छता के मोर्चे पर इस बार बड़ा झटका लगा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की चयनित सूची में राजधानी जगह नहीं बना सकी। कभी देश में दूसरी रैंक हासिल करने वाला भोपाल इस बार टॉप 10 में भी शामिल नहीं हो पाया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अब राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है।

नगर निगम परिसर में झाड़ू लगाकर जताया विरोध

स्वच्छता रैंकिंग में भोपाल के पिछड़ने के विरोध में कांग्रेस नेता अमित शर्मा सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर निगम परिसर में सफाई की और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए आरोप

अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी अधिकारियों और नगर निगम की लापरवाही के कारण भोपाल की स्वच्छता रैंकिंग में इतनी बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। लगातार बिगड़ती व्यवस्था का असर अब स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों में दिखाई दे रहा है।

बोले- अब जनता ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी

भोपाल शहर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं तो जनता को ही शहर साफ करने के लिए आगे आना पड़ रहा है। नगर निगम परिसर में झाड़ू लगाना केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में शहर के दूसरे इलाकों में भी इसी तरह सफाई अभियान चलाया जाएगा।

दूसरी रैंक से टॉप 10 से बाहर तक का सफर

भोपाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण में वर्ष 2017 और 2018 में लगातार देश में दूसरी रैंक हासिल की थी। इसके बाद 2019 में शहर की रैंकिंग गिरकर 19वें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि बाद के वर्षों में प्रदर्शन में सुधार हुआ और 2023 में भोपाल पांचवें स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 25 में भोपाल ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरी रैंक हासिल की थी। लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की चयनित सूची में शहर जगह नहीं बना सका।

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग