व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भोपाल में छठ महापर्व की धूम, घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना

Bhopal Chhath Puja : छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। 5 नंबर मार्केट के पास तालाब सहित शहर के 54 से अधिक घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया।

  • 5 नंबर मार्केट के पास तालाब पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

  • दिव्यांग बुजुर्ग महिला की आस्था बनी चर्चा का विषय।

  • शहर के 54 से अधिक घाटों पर छठ पूजा के आयोजन।

  • सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

Chhath Puja Celebration in Bhopal : राजधानी भोपाल में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को 5 नंबर मार्केट के पास हनुमान मंदिर के पीछे स्थित तालाब पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। छठी मैया के गीतों, पूजा पाठ और पारंपरिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की।

दिव्यांगता भी नहीं रोक पाई बुजुर्ग महिला की आस्था

छठ घाट पर श्रद्धा की एक भावुक तस्वीर भी देखने को मिली। शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद एक बुजुर्ग महिला छठी मैया की पूजा करने तालाब तक पहुंचीं। उम्र और शारीरिक परेशानी के बावजूद उनका पूजा के लिए पहुंचना वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे छठी मैया से परिवार की सुख समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना लेकर पहुंचे हैं।

बुजुर्ग महिला छठी मैया की पूजा करने तालाब तक पहुंचीं

खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत

छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है जिसके बाद खरना का अनुष्ठान किया जाता है। खरना के बाद व्रती करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। इस दौरान पानी तक ग्रहण नहीं किया जाता। व्रती बांस के सूप में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं। रविवार को संध्या अर्घ्य के दौरान व्रतियों ने डूबते सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य दिया जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

भोपाल के 54 से ज्यादा घाटों पर आयोजन

भोपाल जिले में छठ पूजा की परंपरा कई दशकों पुरानी है। बिहार और पूर्वांचल से आकर बसे परिवारों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। समय के साथ ये पर्व सामूहिक आयोजन का रूप ले चुका है। इस साल भी शहर के 54 से अधिक घाटों पर नगर निगम और सामाजिक संगठनों की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। 5 नंबर मार्केट के पास स्थित प्राचीन छठ घाट पर भी विशेष आयोजन हुआ जहां श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की।

सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व

छठ पूजा मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना का पर्व है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में इसे विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ये पर्व धार्मिक आस्था के साथ संयम, समर्पण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी देता है। भोपाल के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस परंपरा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी