भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा  फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की बात करती है

Bhopal BJP Padyatra : भोपाल में भाजपा की पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ।

  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

  • नड्डा ने आपातकाल के दौरान जेल जाने का अपना अनुभव साझा किया।

  • सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सुप्रीम कोर्ट के अपमान का आरोप लगाया।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चुनावी गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस से सबूत मांगे।

JP Nadda Speech at BJP Padyatra in Bhopal : भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली। अटल पथ पर आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कांग्रेस के लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए आपातकाल का मुद्दा भी उठाया।

जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस आज लोकतंत्र की रक्षक बनने का नाटक कर रही है जबकि उसके शासनकाल में 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद इसके भुक्तभोगी रहे हैं। नड्डा के मुताबिक आपातकाल के दौरान उन्हें 2 बार क्लासरूम से पकड़कर पुलिस ले गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों को मीसा और टीआईआर के तहत बिना दलील जेल में रखा।

ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को नड्डा की सलाह

नड्डा ने चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को ईवीएम हैक करके दिखाने की चुनौती दी थी लेकिन कांग्रेस उस समय सामने नहीं आई। नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को ईवीएम की चिंता छोड़कर आत्मचिंतन करना चाहिए। उनके मुताबिक चुनाव जीतने के लिए लोगों के दिलों में जगह बनानी होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वे देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसे हैं।

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा

सीएम ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जब न्यायालय ने कांग्रेस के खिलाफ फैसला दिया, तब तब पार्टी ने न्यायाधीशों और न्यायालय का अपमान किया। मुख्यमंत्री ने आपातकाल को इसका उदाहरण बताया।

खंडेलवाल बोले 'आरोप लगाओ और भाग जाओ की राजनीति कर रहे राहुल गांधी'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए लेकिन कांग्रेस अब तक कोई सबूत नहीं दे पाई है। खंडेलवाल ने कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी आरोप लगाने के 477 दिन बाद तक जवाब नहीं दिया गया।

विदेशी ताकतों के सहयोग से देश को अस्थिर करने का आरोप

खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के सहयोग से भारत को अस्थिर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी अराजकता के विरोध में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें भोपाल और आसपास के नागरिकों के साथ विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी