भोपाल में महिला ने 2 बच्चों के साथ की खुदकुशी फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल: पति से विवाद के बाद महिला ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर, हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत

Bhopal Triple Suicide News : भोपाल के ईटखेड़ी में महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। महिला ने घरेलू विवाद के चलते खौफनाक कदम उठाया।

शिवम दत्त तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल के ईटखेड़ी में महिला ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर।

  • हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत।

  • घरेलू विवाद के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम।

Bhopal Mother and Two Children Death Case : राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अरवलिया गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर शाम इलाज के दौरान मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। अरवलिया गांव में रहने वाली 37 वर्षीय रुकसाना का घर में पारिवारिक विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि देवरानी से विवाद के बाद पति से भी उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी

घटना के बाद महिला और दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसी तत्काल घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद महिला और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन शनिवार देर शाम इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

मृतका के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

महिला के मायके पक्ष ने घरेलू विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पिता का कहना है कि ससुराल में देवरानी से विवाद चलता रहता था। उनकी बेटी लंबे समय से घरेलू परिस्थितियों के चलते परेशान थी। पिता ने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

तीनों की मौत से परिवार में मातम

मृतका की पहचान रुकसाना (37 साल) के रूप में हुई है। इस घटना में उसकी 12 वर्षीय बेटी रुकईया और 8 वर्षीय बेटे फैजल की भी मौत हो गई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

ईटखेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। भोपाल पुलिस मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम