भोपाल में शनिवार से टूटेंगे जनता क्वार्टर  फाइल फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल:ऐशबाग में टूटेंगे जनता क्वार्टर, कार्रवाई से पहले 5 महिलाओं ने खाया जहर, 600 परिवारों को बेघर होने का डर

Bhopal Aishbagh Women Poison Case : भोपाल के ऐशबाग में जनता क्वार्टर तोड़ने से पहले पांच महिलाओं ने चूहे मारने की दवा खा ली। 600 परिवारों पर बेघर होने का संकट है। शनिवार से कार्रवाई शुरू होगी।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल के ऐशबाग में 40 साल पुराने जनता क्वार्टर शनिवार से तोड़े जाएंगे।

  • कार्रवाई से पहले पांच महिलाओं ने खाई चूहे मारने की दवा।

  • तीन महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती।

  • हाउसिंग बोर्ड ने 110 परिवारों को वैध और 490 को अतिक्रमणकारी बताया।

Bhopal Aishbagh Janta Quarters Demolition : राजधानी भोपाल के ऐशबाग स्थित हाउसिंग बोर्ड के 40 साल पुराने जर्जर जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शनिवार से शुरू होने जा रही है। इससे यहां रहने वाले करीब 600 परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।

इसी बीच गुरुवार को पांच महिलाओं ने चूहे मारने की दवा खा ली। इनमें से तीन महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

तीन महिलाओं की हालत बिगड़ने पर हमीदिया में भर्ती

भर्ती महिलाओं की पहचान कमला बाई (60), सीमा (32) और लइका बी (65) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी नईम के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद महिलाओं को ऑटो से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। महिलाओं का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे किराए का मकान लेकर रह सकें।

रहवासियों का आरोप- बिना लिखित नोटिस खाली कराए जा रहे मकान

जनता क्वार्टर के रहवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से पानी और कचरे का टैक्स भरते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बिना लिखित नोटिस मकान खाली करने के लिए कहा जा रहा है। रहवासियों के मुताबिक, पहले उनके मकानों से जुड़े दस्तावेज भी जमा कराए गए थे। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान वे अपने कमरों में अंदर से ताला लगा लेंगी। उनका कहना है कि सड़क या फुटपाथ पर रहने से बेहतर है कि वे अपने घरों में ही रहें।

1400 रुपए किराए का प्रस्ताव, परिवारों ने जताई असमर्थता

रहवासियों के मुताबिक, जिन लोगों के पास मकानों की रजिस्ट्री है, उन्हें पहले नया मकान देने की बात कही गई थी। अब उन्हें हर महीने 1,400 रुपए किराया देने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। वहीं, नोटरी के आधार पर मकान खरीदने वाले लोगों को सामान हटाने के लिए कहा जा रहा है। परिवारों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक स्थिति में वे 5 से 7 हजार रुपए महीने का किराया और बिजली बिल चुकाने में सक्षम नहीं हैं।

हाउसिंग बोर्ड बोला- 110 परिवार वैध, 490 का कब्जा

भोपाल हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक, जनता क्वार्टर में रहने वाले 600 परिवारों में से 110 वैध हितग्राही हैं, जबकि 490 परिवार अतिक्रमणकारी हैं। बोर्ड का कहना है कि रहवासियों को लंबे समय से नोटिस दिए जा रहे हैं। वैध हितग्राहियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए किराए की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 57 परिवारों ने सहमति पत्र दिए हैं, जबकि 10 से 11 परिवारों के किराया एग्रीमेंट भी हो चुके हैं।

शनिवार से शुरू होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई

करीब चार दशक पुराने जर्जर जनता क्वार्टरों को हटाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार से कार्रवाई शुरू होने की बात कही जा रही है। हालांकि, रहवासियों के विरोध और पांच महिलाओं के जहरीला पदार्थ खाने की घटना के बाद मामला संवेदनशील हो गया है। अब कार्रवाई के दौरान प्रशासन के सामने रहवासियों के पुनर्वास और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी।

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी