MP Weather Update: प्रदेश में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 से नीचे, इंदौर भोपाल में पचमढ़ी से ज्यादा सर्दी

Indore Bhopal Weather News : मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा। करौंदी सबसे ठंडा रहा, जबकि इंदौर-भोपाल में पचमढ़ी से कम तापमान दर्ज हुआ।
mp weather forecast
मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंडफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

मध्य प्रदेश में रात में बढ़ी ठंड।

प्रदेश में करौंदी रहा सबसे ठंडा।

इंदौर और भोपाल में पचमढ़ी से भी कम रहा न्यूनतम तापमान।

अगले पांच दिनों में और गिर सकता है पारा।

Madhya Pradesh Weather Today : उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण रातें ठंडी होने लगी हैं। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाने लगी है।

बीती रात प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम की सबसे ज्यादा ठंड कटनी के करौंदी में रही, जहां पारा 10.6 डिग्री तक पहुंच गया।

पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे हुए इंदौर और भोपाल

प्रदेश में आमतौर पर सबसे ठंडे रहने वाले हिल स्टेशन पचमढ़ी के मुकाबले इंदौर और भोपाल में रातें ज्यादा सर्द रहीं। इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री और भोपाल में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में पारा 12.6 डिग्री रहा। दमोह में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पांच दिन में और बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही 14 और 15 नवंबर को राजस्थान के बीकानेर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। उत्तरी हवाओं की रफ्तार और प्रभाव बढ़ने से अगले पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा महसूस होगी ठंड

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में आने वाले दिनों में सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ग्वालियर-चंबल संभाग में सीधी उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे यहां न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। रात के साथ सुबह और शाम के समय भी ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

करौंदी में 10.6 डिग्री, बैतूल में 14.8 डिग्री रहा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कटनी के करौंदी में सबसे कम 10.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह में 11 डिग्री, इंदौर में 11.1 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 11.4 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में 11.6 डिग्री तापमान रहा। भोपाल में पारा 12.2 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 12.5 और पचमढ़ी में 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।

mp weather forecast
धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मैदान में उतरी यादव महासभा, 13 नवंबर को विरोध प्रदर्शन; पुलिस अलर्ट

इन इलाकों में भी गिरा पारा

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही जबलपुर, रायसेन और उमरिया में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। छतरपुर के नौगांव में 13 डिग्री, मंडला में 13.3 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 13.8 डिग्री तथा उज्जैन में 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और ग्वालियर में पारा 14.6 डिग्री और बैतूल में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।