नवभारत की खेल मंत्री विश्वास सारंग से खास बातचीत फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का 22 नवंबर को उद्घाटन, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया होंगे शामिल

Sports Complex Opening : भोपाल के बरखेड़ा नाथू अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का 22 नवंबर को उद्घाटन होगा। समारोह में मनसुख मांडविया और CM मोहन यादव शामिल होंगे।

शिवम दत्त तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • 22 नवंबर को होगा बरखेड़ा नाथू अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का उद्घाटन ।

  • शाम 6 बजे आयोजित होगा आधिकारिक समारोह।

  • केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और CM मोहन यादव होंगे शामिल।

  • एशियन वूमेन हॉकी चैंपियनशिप के मैच 19 नवंबर से शुरू होंगे।

Barkheda Nathu International Sports Complex Inauguration : राजधानी भोपाल के बरखेड़ा नाथू अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का आधिकारिक उद्घाटन 22 नवंबर को किया जाएगा। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि शाम 6 बजे आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। इसी अवसर पर एशियन वूमेन हॉकी चैंपियनशिप का भी आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 19 नवंबर से ही सॉफ्ट लॉन्चिंग के रूप में शुरू हो जाएंगे।

22 नवंबर को होगा भव्य उद्घाटन समारोह

खेल मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक बरखेड़ा नाथू अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर और एशियन वूमेन हॉकी चैंपियनशिप का संयुक्त उद्घाटन समारोह 22 नवंबर को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी रहेगी। इस आयोजन के जरिए भोपाल को अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल के रूप में भी पहचान मिलेगी।

19 नवंबर से शुरू होंगे हॉकी के मुकाबले

एशियन वूमेन हॉकी चैंपियनशिप के मैच आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही 19 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इन्हें सॉफ्ट लॉन्चिंग के तहत आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महिला हॉकी टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से भोपाल में हॉकी को लेकर खेल गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

सुखविंदर सिंह देंगे लाइव प्रस्तुति

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह का लाइव म्यूजिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक संगीत कार्यक्रम के जरिए युवाओं को हॉकी और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। खेल और मनोरंजन का ये आयोजन उद्घाटन समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

ब्रॉडकास्टिंग और इंटरनेट कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखते हुए मैचों के प्रसारण की तकनीकी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली ब्रॉडकास्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी, आधुनिक तकनीकी उपकरण, कैमरा प्लेटफॉर्म और प्रभावी कंट्रोल रूम तैयार करने को कहा गया, ताकि आयोजन के दौरान किसी तरह की तकनीकी परेशानी न आए।

पूरे भोपाल में दिखेगा हॉकी का उत्सव

प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार के लिए भोपाल में व्यापक सिटी ब्रांडिंग की जाएगी। इसके तहत प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, कटआउट, स्क्वायर ब्रांडिंग और रूट ब्रांडिंग की जाएगी। मंत्री ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल के आसपास भी आकर्षक प्रचार व्यवस्था हो, जिससे शहरवासियों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह और सहभागिता बढ़े।

उद्घाटन समारोह के लिए प्रवेश, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था

बैठक में आयोजन स्थल पर प्रवेश और निकास, मंच, पार्किंग, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, लाइटिंग और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंत्री ने दर्शकों, खिलाड़ियों, अतिथियों और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो और रूट साइनेज तथा पार्किंग व्यवस्था प्रभावी रहे।

एयरपोर्ट पर अतिथियों के स्वागत के लिए बनेगी कार्ययोजना

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों, विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रित व्यक्तियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा आमंत्रण-पत्र वितरण, वीआईपी और वीवीआईपी अतिथियों की सूची तैयार करने तथा परिचय पत्र, आईडी और पास जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्रत्येक मैच के लिए अलग होगी दर्शकों और अतिथियों की योजना

मंत्री सारंग ने उद्घाटन समारोह सहित प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच के लिए दर्शकों की संख्या, बैठने की व्यवस्था और मुख्य अतिथि तय करने के निर्देश दिए। अन्य मैचों के लिए भी दर्शकों की उपस्थिति का आकलन कर रोस्टर तैयार किया जाएगा। उन्होंने पर्याप्त लाइटिंग, कैमरा प्लेटफॉर्म और वीआईपी बैठक व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के मानकों के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया।

मंत्री बोले- मध्यप्रदेश के लिए गौरव का अवसर

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल और मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल क्षमताओं और आधुनिक खेल अधोसंरचना प्रदर्शित करने का अवसर देगी। यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों से प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ काम कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

FIH से मिला कैटेगरी वन का दर्जा

बरखेड़ा नाथू खेल परिसर को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) की ओर से 'कैटेगरी वन' का दर्जा मिला है। ये अंतरराष्ट्रीय हॉकी आयोजनों के लिए परिसर की सुविधाओं और मानकों से जुड़ी महत्वपूर्ण मान्यता है। इस परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने का रास्ता खुला है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद