अमित शाह का भोपाल दौरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

गोपालक श्वेत क्रांति के लिए शुभांकर संकेत...भोपाल के भेल दशहरा मैदान में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah Bhopal Speech: भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य दौरा! राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में गौशालाओं को 101 करोड़ की सौगात और उज्जैन के 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन।

सजल रघुवंशी

Amit Shah Addresses Gopalak Conference In Bhopal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने भेल दशहरा मैदान में मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से नए आपराधिक कानूनों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद शाह ने 11 जिलों से आए करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की और उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन किया।

गोपालक दीदी का सम्मान, लखपति दीदियों को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने भोपाल की लखपति गोपालक दीदी शशि बाई को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पांच लखपति दीदियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत दो स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। सरकार ने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़कर किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने पर जोर दिया।

गोपालक श्वेत क्रांति के लिए शुभांकर संकेत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 50 लाख लीटर दूध का संकल्प लेने के साथ दोनों हाथ उठाकर बोलिए- भारत माता की जय। जो गोपालक आए हैं वह मध्य प्रदेश की श्वेत क्रांति के लिए शुभांकर संकेत है।

हर ब्लॉक में बनेगा वृंदावन गांव, अच्छे पशुपालकों को मिलेंगे पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में चयनित वृंदावन गांव विकसित किए जा रहे हैं। यहां उन्नत पशुपालकों और उनके पशुओं की प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रत्येक ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 50 हजार और तीसरे स्थान पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पशुओं के उपचार के लिए चलित अस्पताल किए जा रहे संचालित

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पशुओं के उपचार के लिए चलित अस्पताल भी संचालित किए जा रहे हैं। गोशालाओं में अपाहिज गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी और गोमाता के लिए अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति गाय किया जाएगा।

आने वाले समय में हम 50 लाख लीटर दूध कलेक्शन तक पहुंचेंगे- हेमंत खंडेलवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बोले कि सहकार से संगठन और संगठन से उत्पादन हो। इसका प्रयास हमारे प्रदेश की सरकार करेगी और आने वाले समय में हम 50 लाख लीटर दूध के कलेक्शन पर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह