बालाघाट के खेत में मिले 3.74 करोड़ रुपए फोटो सोर्स- नवभारत
बालाघाट

बालाघाट:भूसे के ढेर ने उगले 3.74 करोड़ रुपए, नागपुर में लूट के बाद खेत में छिपाई रकम क्राइम ब्रांच ने की बरामद

Nagpur 3.74 Crore Robbery Case : बालाघाट में भूसे के ढेर में 3.74 करोड़ रुपए मिले हैं। ये रकम नागपुर में व्यापारी के कर्मचारियों से लूटने के बाद मध्य प्रदेश में लाकर खेत में छिपाई गई थी।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • बालाघाट के खेत में भूसे के ढेर ने उगले करोड़ों रुपए।

  • भूसे के ढेर में 3 बोरियों में भरकर छिपाए गए थे 3.74 करोड़ रुपए।

  • नागपुर में व्यापारी के कर्मचारियों से की गई थी लूट।

  • नागपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद की लूट की रकम।

Balaghat 3.74 Crore Cash Recovered : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करोड़ों रुपए की लूट का पैसा मध्य प्रदेश के बालाघाट में भूसे के ढेर में छिपाया गया था। नागपुर क्राइम ब्रांच ने डोरली माल गांव के एक खेत में छापा मारकर तीन बोरियों में भरी नकदी बरामद की है। ये बोरियां भूसे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गई थीं, जिनमें करीब 3.74 करोड़ रुपए भरे हुए मिले हैं।

नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम को लेकर बालाघाट पहुंची थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत में तलाशी ली और बोरियों में भरी लूट की रकम बरामद की है।

18 नवंबर को नागपुर में हुई थी लूट

लूट की वारदात 18 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे नागपुर के तुलसी नगर इलाके में हुई थी। यहां हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों को निशाना बनाया और नकदी से भरी कार लूटकर भाग गए। कार को बाद में कामठी रोड के खैरी इलाके में छोड़ दिया गया था। कार में कारोबारी के मुताबिक 3.74 करोड़ रुपए रखे थे।

आरोपी की निशानदेही पर रकम बरामद

नागपुर पुलिस को जांच के दौरान CCTV फुटेज और मोबाइल फोन की लोकेशन से आरोपियों के मध्य प्रदेश में होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने कटंगी और वारासिवनी इलाके में तलाश शुरू की। इसके बाद शुभम की गिरफ्तारी की गई और उसकी निशानदेही पर टीम डोरली माल गांव पहुंची, जहां से करोड़ों रुपए बरामद हुए।

जीजा के खेत में छिपाई थी लूट की रकम

जांच में सामने आया कि शुभम ने लूट की रकम अपने जीजा अरविंद डहरवाल के खेत में छिपाई थी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद करीब चार दिन पहले नकदी को तीन बोरियों में भरकर भूसे के नीचे दबा दिया गया था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि लूट की रकम छिपाने में किसकी क्या भूमिका थी।

वारदात में आठ आरोपियों के शामिल होने की आशंका

पुलिस जांच में इस लूटकांड में कुल आठ लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों ने इससे पहले भी किसी दूसरी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। लूटी गई रकम की बरामदगी के बाद अब पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा