रिटायर्ड IAS रमेश थेटे कोर्ट से मिली जमानत, चेक बाउंस मामले में भोपाल पुलिस ने नागपुर से किया था गिरफ्तार

IAS Officer Arrest : एमपी के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को भोपाल पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया। थेटे को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। रमेश चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे थे।
Ramesh Thete Arrest
रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तारफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • एमपी कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को भोपाल पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया।

  • भोपाल पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मिली जमानत

  • अदालत में लगातार पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

  • उन्हें फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

  • भोपाल पुलिस की टीम ने नागपुर पहुंचकर अदालत के आदेश पर गिरफ्तारी की।

Retired IAS Ramesh Thete arrested in Nagpur : एमपी कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को भोपाल पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उन्हें भोपाल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक अदालत की ओर से लगातार नोटिस और समन जारी किए जाने के बावजूद पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

उन्हें फरार भी घोषित कर दिया गया था। इसी के बाद भोपाल पुलिस की टीम ने नागपुर पहुंचकर कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उन्हें भोपाल लेकर आ रही है।

नागपुर पहुंचकर भोपाल पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक भोपाल पुलिस को पूर्व IAS रमेश थेटे की गिरफ्तारी के लिए अदालत से जारी वारंट की तामील करनी थी। इसके लिए पुलिस की टीम महाराष्ट्र के नागपुर पहुंची। वहां कार्रवाई करते हुए पूर्व IAS अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ था वारंट

आपको बता दें मिली जानकारी के हिसाब से रमेश थेटे अदालत की ओर से जारी नोटिस और सम्मन के बावजूद लगातार पेश नहीं हो रहे थे। न्यायालय की कानूनी प्रक्रिया में उनकी अनुपस्थिति के चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके बाद उन्हें फरार घोषित किए जाने की जानकारी भी सामने आने लगी। पुलिस ने अदालत के आदेश के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की।

कोर्ट से मिली जमानत

रमेश थेटे को नागपुर से भोपाल शहर लाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से थेटे को जमानत मिल गई है।

Ramesh Thete Arrest
हरदीप सिंह के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, रामेश्वर शर्मा बोले- 'काले झंडे दिखाओगे, हम तुम्हारा इलाज करेंगे'

सेवाकाल के दौरान भी रहे चर्चा में

रमेश थेटे एमपी कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारियों में शामिल रहे हैं। अपने सेवाकाल के दौरान और सेवानिवृत्ति के बाद भी वो विभिन्न मामलों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब नागपुर से उनकी गिरफ्तारी के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।