शिक्षक ने छात्र को पीटा फोटो सोर्स - नवभारत
बालाघाट

बालाघाट में गणित का सवाल हल नहीं करने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, पांचवीं के बच्चे की पीठ पर गंभीर चोटें

Balaghat Student Beaten : बड़गांव के विष्णुटोला प्राथमिक शाला में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने छात्र की छड़ी से पिटाई कर दी।

मनीष तिवारी, शाजेब खान

Highlights :

  • बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में 5वीं के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया।

  • बड़गांव के विष्णुटोला प्राथमिक शाला में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप।

  • गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक रूपचंद खरे ने कथित तौर पर छड़ी से पीटा।

  • पीड़ित छात्र कृष्णा घोरमारे की पीठ पर आईं गंभीर चोटें।

Balaghat News : बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में पांचवीं कक्षा के एक छात्र की शिक्षक द्वारा कथित पिटाई का मामला सामने आया है। बड़गांव के विष्णुटोला प्राथमिक शाला में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने छात्र की छड़ी से पिटाई कर दी।

घटना में छात्र की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के लिए परिजन छात्र को सिविल अस्पताल लांजी लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में नाराजगी है और मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

घर पहुंचने पर दादी ने देखे चोट के निशान

बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद कृष्णा अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसकी दादी प्रमिला घोरमारे ने उसकी पीठ पर चोटों के निशान देखे। जब परिजनों ने छात्र से चोट लगने की वजह पूछी। तो वह रोने लगा पड़ा और उसने शिक्षक द्वारा पिटाई किए जाने की बात बताई। इसके बाद परिवार के लोग छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचे।

सिविल अस्पताल लांजी में चल रहा इलाज

छात्र की पीठ पर चोटों के निशान देखकर परिजन चिंतित हो गए। उसे तत्काल सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया । जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है।

पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

घटना की सूचना एमपी पुलिस तक पहुंचाई गई है। मामले में जांच की बात सामने आ रही है। फिलहाल शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बालाघाट जिले की इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड दिए जाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण में सीखने का अवसर देना है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल