एमपी में 'बाबर शौचालय' (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

एमपी में बना 'बाबर शौचालय'...बीजेपी नेता बोले- मस्जिद बनाओगे तो उसी में गाड़ देंगे, सामने आया VIDEO

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सामुदायिक शौचालय पर 'बाबर शौचालय' नाम का पोस्टर लगा दिया है। जिसके बाद बवाल मच गया है।

अभिषेक सिंह

MP Viral News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सामुदायिक शौचालय पर 'बाबर शौचालय' नाम का पोस्टर लगा दिया है। बीजेपी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर के 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखे जाने के विरोध में ऐसा किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई जाती है तो वे जगह-जगह शौचालयों का नाम 'बाबर शौचालय' रखेंगे।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक कम्युनिटी टॉयलेट पर 'बाबर शौचालय' नाम के पोस्टर चिपकाए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष बबलू यादव और उनके साथियों ने ये पोस्टर बाईपास रोड पर मौजूद एक म्युनिसिपल टॉयलेट पर चिपकाए। यादव ने कहा कि यह कार्रवाई विधायक हुमायूं कबीर के पश्चिम बंगाल में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के विरोध में की गई।

सामने आया बीजेपी नेता का वीडियो

उन्होंने बाबर को हमलावर बताया। भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि वे भविष्य में दूसरे शौचालयों का नाम 'बाबर शौचालय' रखने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बाबर के नाम पर कोई मस्जिद बनी तो वे हर जगह शौचालय का नाम बदलकर 'बाबर शौचालय' रख देंगे। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

यादव ने यह भी कहा कि उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्र-निर्माताओं के नाम पर मस्जिद बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबर, अकबर और हुमायूं जैसे हमलावरों के नाम पर मस्जिद नहीं बनने देंगे। ऐसे किसी भी कदम का विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने धमकी भी दी है।

और क्या कुछ बोले बीजेपी नेता?

यादव ने बाबर को आक्रांता बताते हुए कहा कि उसने भारत में तबाही मचाई थी। चंदेरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बाबर की वजह से रानी मणिमाला और 1600 दूसरी रानियों को जौहर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यादव के मुताबिक बाबर ने कई मंदिर भी तोड़े थे।

पश्चिम बंगाल में 6 दिसंबर को विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबर के नाम पर बनाई जाने वाली मस्जिद के शिलान्यास का ज़िक्र करते हुए यादव ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे 1992 में बाबरी ढांचा गिराया गया था वैसे ही वहां बनी कोई भी मस्जिद भी गिरा दी जाएगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी