अनूपपुर में युवक ने 4 लोगों की हत्या की फोटो सोर्स- नवभारत
अनूपपुर

अनूपपुर में युवक का खूनी खेल, मां, नाना-नानी और बच्ची को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, 4 लोगों की हालत गंभीर

Anuppur Crime News : अनूपपुर के अमोदा बिजौरा में युवक ने परिवार पर डंडे से हमला कर दिया। मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत हुई, जबकि 4 लोग गंभीर घायल हैं।

प्रीतेश जैन

Anuppur Family Murder News : अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के अमोदा बिजौरा गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में युवक की मां, नाना-नानी और परिवार की एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी युवक प्रेम सिंह को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेम सिंह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां अनुपिया बाई के साथ उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र से अपने नाना-नानी के घर अमोदा बिजौरा आया था। घटना से एक रात पहले उसने गांव के शनि धाम मंदिर के पुजारी गंगा सिंह पर भी डंडे से हमला किया था। ग्रामीणों ने युवक को काबू में कर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे। बाद में उसकी मां ने बेटे के शांत होने की उम्मीद में उसे खोल दिया। इसके बाद युवक ने घर में मौजूद लोगों पर हमला शुरू कर दिया।

मां के बाद नाना-नानी पर किया हमला

सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच युवक ने सबसे पहले अपनी मां अनुपिया बाई पर डंडे से हमला किया। इसके बाद उसने अपनी 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड और 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड पर हमला किया। नानी को बचाने के लिए पहुंचे नाना पर भी उसने लगातार डंडे बरसाए। हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया।

5 साल की बच्ची की भी मौत

हमले में परिवार की 5 वर्षीय बच्ची मोनिका सिंह की भी मौत हो गई। वहीं भारती और चंचल समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इससे पहले शनि धाम मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी गंगा सिंह पर हुए हमले में भी वे गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और दोबारा उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही करनपठार थाना और सरई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। अनूपपुर एसपी विक्रांत मुराब सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, हालांकि उसकी मानसिक स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। स्थानीय जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले भी आरोपी द्वारा अपनी मां से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। आरोपी के गांव में उपसरपंच होने की जानकारी भी सामने आई है। अनूपपुर पुलिस अब घटना के वास्तविक कारणों और आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है।

शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेटे समेत 4 की मौत, पसरा मातम

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप