योगा पोज (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

PCOD/PMOS से हैं परेशान? रोज करें ये 5 योगासन, हार्मोनल बैलेंस में मिलेगी मदद

Yoga For Hormonal Balance: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक आम हार्मोनल समस्या है। इससे अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुँहासे और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

रीता राय सागर

Hormonal Health Of Women: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक लाइफ स्टाइल डिजीज है, जो महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस, मेटाबॉलिज्म और रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर असर डालती है। PCOD को लाइफ स्टाइल व खानपान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। योग इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए एक आसान और असरदार तरीका है।

PCOS में योग के फायदे

योग तनाव कम करके, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके और हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करके काम करता है- ये तीनों चीजें पीसीओडी के लक्षणों पर असर डालती हैं। नियमित अभ्यास से अनियमित पीरियड्स, वजन में उतार-चढ़ाव, मूड में बदलाव और थकान को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह बेहतर इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ावा देता है और शारीरिक व मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है।

इंटेंस वर्कआट की अपेक्षा योग ध्यानपूर्वक मूवमेंट, सांस लेने की तकनीक और आराम पर फ़ोकस करता है, जिससे यह लंबे समय तक अभ्यास के लिए सही रहता है। अपनी दिनचर्या में खास योगासन, प्राणायाम और ध्यान को शामिल करके, आप एक संतुलित जीवनशैली अपना सकते हैं, जिससे पीसीओडी में लाभ मिलता है।

बटरफ्लाई पोज (फोटो.सोशल मीडिया)

बटरफ्लाई पोज

यह आसन ओवरी और गर्भाशय को एक्टिवेट करने और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठकर, पैरों को आपस में जोड़ें और घुटनों को बाहर की तरफ मोड़ें। अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और धीरे-धीरे अपने पैरों को तितली के पंखों की तरह ऊपर-नीचे करें।

रीक्लाइनिंग पोज (फोटो.सोशल मीडिया)

रिक्लाइनिंग बाउंड एंगल पोज

यह एक बहुत आराम देने वाला आसन है, जो तनाव कम करने और शरीर को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं। घुटनों को स्वाभाविक रूप से बाहर की तरफ गिरने दें, अब अपनी बाहों को शरीर के बगल में आराम से रखें।

चाइल्ड पोज (फोटो.सोशल मीडिया)

चाइल्ड् पोज

यह हल्का स्ट्रेच पीठ के निचले हिस्से से स्ट्रेस को रिलीज करता है। चाइल्ड पोज को परफॉर्म करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठें और अपनी एड़ियों पर अपने नितंब को रखें। इसके बाद आगे की ओर झुकें और अपने माथे को जमीन से छुएं। अपनी बाहों को स्ट्रेच करते हुए आगे की ओर फैलाएं या शरीर के बगल में रखें।

कोबरा पोज (फोटो.सोशल मीडिया)

कोबरा पोज

यह आसन पाचन में मदद करता है और हार्मोन को संतुलित करने में सहायक होता है। अब पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। अपने हाथों से जोर लगाते हुए छाती को ऊपर उठाएं। अपनी कोहनियों को थोड़ा मुड़ा हुआ रखें और सामने की ओर देखें।

ब्रिज पोज (फोटो.सोशल मीडिया)

ब्रिज पोज

यह पेल्विक मसल्स को मज़बूत करता है और पेट के अंगों को स्टिम्युलेट करता है। ब्रिज पोज के लिए पीठ के बल लेटें, घुटने मोड़ें और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर फैलाएं। अपने पैरों और हाथों को जमीन पर टिकाएं और कूल्हों को ऊपर उठाएं। जांघों को समानांतर रखें और कुछ सांसों तक इसी स्थिति में रहें, फिर नीचे आ जाएं।

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7