विंटर स्किनकेयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Winter Skincare: सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा का ऐसे रखें ध्यान, ठंड में भी स्किन रहेगी सॉफ्ट

Winter Skincare Tips: सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा पर खिंचाव, रूखापन और सफेद परतें नजर आना आम है। ऐसे में सिर्फ बॉडी लोशन लगाना काफी नहीं होता। जानें नहाने के कितनी देर बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

रीता राय सागर

Highlights:

  • नहाने के 2-3 मिनट के अंदर नम त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

  • रूखी त्वचा के लिए ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और पेट्रोलियम जेली वाले प्रोडक्ट चुनें।

  • गर्म पानी, हार्श साबुन और बार-बार स्क्रब करने से बचें।

Dry Skin in Winter: सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा में खिंचाव, ड्राईनेस और सफेद-सफेद परतें नजर आने लगती हैं। इसकी वजह ठंडी और शुष्क हवा होती है, लेकिन इसके साथ ही गरम पानी से नहाना भी एक कारण हो सकता है। इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है और स्किन बैरियर प्रभावित होते है।

ऐसे में सिर्फ बॉडी लोशन लगा लेना काफी नहीं होता है। नहाने के बाद सही समय पर मॉइस्चराइजर लगाना और अपनी त्वचा के हिसाब से प्रोडक्ट चुनना जरूरी है। अगर आप भी सोचती हैं कि सर्दियों में नहाने के बाद क्या लगाना चाहिए, तो कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

नहाने के 3 मिनट के अंदर लगाएं मॉइस्चराइजर

सर्दियों में नहाने के तुरंत बाद त्वचा को तौलिए से हल्का दबाकर सुखाएं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। इसके बाद 2-3 मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे त्वचा में मौजूद नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है। खासकर हाथ, पैर, कोहनी और घुटनों पर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं, क्योंकि इन हिस्सों में रूखापन ज्यादा महसूस होता है।

बहुत रूखी त्वचा के लिए चुनें गाढ़ी क्रीम

अगर सर्दियों में आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है, तो हल्के बॉडी लोशन की जगह गाढ़ी क्रीम या मॉइस्चराइजिंग ऑइंटमेंट चुनें। ऐसे प्रोडक्ट त्वचा में लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं।

प्रोडक्ट चुनते समय इन इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान दें

  • ग्लिसिरीन: यह त्वचा में नमी खींचकर उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

  • सेरामाइड्स: त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

  • पेट्रोलैटम: त्वचा के नुकसान को कम करने के लिए एक सुरक्षात्मक परत बनाता है।

  • शिया बटर: त्वचा को मुलायम बनाने और रूखेपन से राहत देने में असरदार है।

बॉडी ऑयल लगाना है तो सही तरीका अपनाएं

कई लोग सर्दियों में नहाने के बाद नारियल तेल, बादाम तेल या दूसरे बॉडी ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। तेल त्वचा को मुलायम बनाने और नमी के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है। इसे हल्की नम त्वचा पर थोड़ी मात्रा में लगाया जा सकता है।

लेकिन बहुत रूखी त्वचा के लिए केवल तेल पर निर्भर न रहें। पहले मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं और जरूरत हो तो ऊपर से थोड़ा तेल इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को हाइड्रेशन और सुरक्षा दोनों मिलते हैं।

चेहरे पर बॉडी लोशन नहीं, फेस मॉइस्चराइजर लगाएं

चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से अलग होती है, इसलिए चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर चुनें।

  • ड्राई स्किन: गाढ़ी क्रीम चुनें, जिसमें ग्लिसरीन और सेरामाइड्स हों।

  • ऑयली स्किन: हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक जेल या लोशन इस्तेमाल करें।

  • सेंसिटिव स्किन: बिना खुशबू वाला और कम इंग्रेडिएंट्स वाला मॉइस्चराइजर बेहतर होता है।

  • कॉम्बिनेशन स्किन: चेहरे के रूखे हिस्सों पर थोड़ी गाढ़ी क्रीम और बाकी हिस्सों पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।

मॉइस्चराइजर लगाने के बाद दिन में बाहर निकलते समय एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सर्दियों में भी यूवी किरणें त्वचा को प्रभावित करती हैं।

हाथ-पैरों को न करें नजरअंदाज

सर्दियों में हाथ धोने, गर्म पानी के संपर्क और ठंडी हवा की वजह से हाथों की त्वचा भी रूखी होती है। हर बार हाथ धोने के बाद हैंड क्रीम लगाएं। रात को सोने से पहले हाथों और पैरों पर गाढ़ी क्रीम या पेट्रोलियम जेली की परत लगाती हैं। एड़ियां फटती हैं तो उन पर भी नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं। जरूरत पड़ने पर रात में कॉटन के मोजे पहन सकती हैं।

सर्दियों में नहाने का तरीका भी बदलें

  • बहुत गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाएं।

  • नहाने का समय लगभग 5-10 मिनट तक रखें।

  • तेज खुशबू वाले साबुन और हार्श बॉडी वॉश से बचें।

  • त्वचा को तौलिए से जोर-जोर से न रगड़ें।

  • नहाने के बाद त्वचा को हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं।

  • मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी जरूरत महसूस हो तो दिन में दोबारा लगाएं।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय