

सर्दियों में हार्श फेस वॉश की जगह माइल्ड हाइड्रेटिंग क्लींजर चुनें।
जेल मॉइस्चराइजर की जगह क्रीम-बेस्ड फॉर्मूला का इस्तेमाल करें।
रूखी त्वचा के बावजूद सनस्क्रीन लगाना बंद न करें।
How To Prevent Dry Skin In Winter: मौसम बदलते ही त्वचा में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। स्किन खींची-खींची और अधिक ड्राई लगने लगती है। गर्मी और बारिश के मौसम में जो स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल हो रहे थे, उन्हें सर्दियों में बदलने की जरूरत पड़ जाती है।
चेहरा धोने के बाद खिंचाव महसूस होना, ड्राईनेस, होंठ फटना और एड़ियां फटना आम बात है। आइए जानते हैं मौसम बदलने पर कौन-से स्किनकेयर प्रोडक्ट बदलने चाहिए और किन इंग्रेडिएंट्स को रूटीन में शामिल करना फायदेमंद होता है।
अगर आप गर्मियों में ऑयली स्किन के लिए फोम बेस फेस वॉश इस्तेमाल करती थीं, तो सर्दियों में इसे बदलने का समय होता है। ठंड के मौसम में बार-बार चेहरा धोने और हार्श क्लींजर इस्तेमाल करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल कम होता है।
गर्मियों में हल्का जेल मॉइस्चराइजर त्वचा के लिए आरामदायक होता है, लेकिन सर्दियों में यह पर्याप्त नहीं होता। खासकर गालों और मुंह के आसपास रूखापन बढ़ने पर ज्यादा मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट की जरूरत पड़ती है।
ऐसे में सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड और स्क्वालेन वाले क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर अधिक अच्छी तरह चेहरे पर काम करते हैं। ये त्वचा में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करते हैं।
सर्दियों में सिर्फ चेहरे की नहीं, हाथ-पैर और शरीर की त्वचा भी रूखी होने लगती है। गर्मियों में इस्तेमाल होने वाला हल्का बॉडी लोशन ठंड के मौसम में पर्याप्त नहीं होता। बॉडी के लिए शीया बटर, ग्लिसरीन या सेरामाइड्स वाली क्रीम चुनें। नहाने के बाद जब त्वचा हल्की नम हो, तब मॉइस्चराइजर लगाएं।
ठंडी हवा और कम नमी के कारण होंठ जल्दी सूखने और फटने लगते हैं। ऐसे में सिर्फ खुशबूदार या हल्का लिप बाम लगाने के बजाय पेट्रोलैटम, शीया बटर, सेरामाइड्स या बीजवैक्स वाले लिप बाम चुनें।
सर्दियों में रूखी त्वचा देखकर कई लोग डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब या एक्सफोलिएटिंग एसिड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन से त्वचा में जलन, लालिमा और रूखापन बढ़ सकता है।
सर्दियों में धूप कम निकलने के कारण कई लोग सनस्क्रीन लगाना बंद कर देते हैं। बादल हों या ठंड का मौसम, यूवी किरणें त्वचा तक पहुंच सकती हैं। इसके लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन लगाएं। ड्राई स्किन है तो मॉइस्चराइजिंग फॉर्मूला चुन सकती हैं।
सर्दियों में गर्म पानी से देर तक नहाना और हार्श साबुन इस्तेमाल करना त्वचा को और ड्राई बनाता है। इससे शरीर पर खिंचाव और खुजली महसूस होने लगती है। माइल्ड और फ्रेगरेंस-फ्री बॉडी वॉश इस्तेमाल करें।