लिपस्टिक  फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Winter Lipstick Tips: विंटर मेकअप में आंखों से ज्यादा होंठों पर दें ध्यान, जानें लिपस्टिक लगाने का सही तरीका

Lip Care In Winter: सर्दियों में होंठ रूखे और बेजान नजर आते हैं तो लिपस्टिक लगाने का सही तरीका अपनाएं। जानें लिप स्क्रब, मॉइस्चराइजिंग, लिप लाइनर और ग्लॉस लगाने का सही क्रम।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सर्दियों में लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की डेड स्किन हटाने और उन्हें मॉइस्चराइज करने से मेकअप ज्यादा स्मूद दिखता है।

  • लिप लाइनर से होंठों को सही शेप देकर मैट लिपस्टिक लगाएं और आखिर में थोड़ा ग्लॉस इस्तेमाल करें।

  • रोजाना के मेकअप से लेकर शादी-पार्टी तक के लिए रोज ब्राउन, माउव, वाइन और बेरी जैसे लिप शेड चुन सकती हैं।

Winter Lip Makeup: सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण होंठ रूखे और बेजान नजर आते हैं। ऐसे में लिप मेकअप करते समय होंठों में दरार दिखने लगते हैं और लिपस्टिक पॉलिश्ड नहीं लगते हैं।

विंटर मेकअप में सिर्फ आंखों को हाईलाइट करने के बजाय होंठों को भी खास ध्यान देना चाहिए। सही तरीके से लिपस्टिक लगाने से होंठ न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं, बल्कि पूरा मेकअप भी निखरकर आता है। अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ फटें नहीं और लिपशेड भी लंबे समय तक टिका रहे, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें।

लिपस्टिक लगाने से पहले करें होंठों की तैयारी

सबसे पहले करें लिप स्क्रब

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की डेड स्किन हटाना जरूरी है। इसके लिए हल्के लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। उंगलियों से बहुत हल्के हाथों से होंठों पर मसाज करें और फिर पानी से साफ कर लें। ध्यान रखें कि होंठों पर पपड़ी या घाव हो तो स्क्रब करने से बचें।

लिप बाम या मॉइस्चराइजर लगाएं

स्क्रब के बाद होंठों को मॉइस्चराइज करना न भूलें। इसके लिए अच्छा हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं। इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें, ताकि होंठों को नमी मिल सके। लिपस्टिक लगाने से ठीक पहले अतिरिक्त बाम को टिश्यू से हल्के हाथों से हटा लें।

लिप लाइनर से दें सही शेप

अब अपनी लिपस्टिक से मिलता-जुलता लिप लाइनर लें। इससे होंठों के किनारों को हल्के हाथों से आउटलाइन करें। अगर होंठ थोड़े भरे हुए दिखाना चाहती हैं, तो अपनी नैचुरल लिप लाइन से बहुत हल्का बाहर लाइन कर सकती हैं। इससे होंठों को बेहतर शेप मिलेगी और लिपस्टिक भी फैलेगी नहीं।

मैट लिपस्टिक से करें बेस तैयार

अब लिप लाइनर के अंदर के हिस्से को भी उसी से हल्का फिल कर लें। इसके बाद मैट लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक को सीधे लगाने के बजाय लिप ब्रश का इस्तेमाल करने से रंग अच्छी तरह फैलता है। एक कोट लगाने के बाद टिश्यू से हल्का ब्लॉट करें और जरूरत के अनुसार दूसरा कोट लगाएं।

आखिर में दें थोड़ी शाइन

सर्दियों में पूरी तरह मैट लिप्स रूखे दिखाई देते हैं। ऐसे में लिपस्टिक के ऊपर सेंटर में थोड़ा सा लिप ग्लॉस या शाइनी लिप टॉपर लगाएं। इससे होंठ भरे हुए और चमकदार नजर आएंगे। बहुत ज्यादा ग्लॉस लगाने से बचें, ताकि लिपस्टिक का बेस खराब न हो।

सर्दियों में कौन से लिप शेड लगाएं?

विंटर मेकअप में गहरे और वॉर्म टोन के लिप शेड अच्छे लगते हैं। रोजाना के मेकअप के लिए रोज ब्राउन, न्यूड पिंक और माउव शेड चुन सकती हैं। वहीं ऑफिस या दिन के फंक्शनके लिए पीच ब्राउन और सॉफ्ट रोज शेड अच्छे रहेंगे। शादी-पार्टी या ईवनिंग मेकअप में वाइन, बेरी, डीप रेड और ब्रिक रेड जैसे रंग चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा