रीता राय सागर
पार्टी से लौटते ही सबसे पहले माइसेलर वॉटर या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर लगा फाउंडेशन, ब्लश और अन्य मेकअप आसानी से साफ हो जाएगा।
आंखों पर लगा काजल, आईलाइनर और मस्कारा हटाने के लिए अलग आई मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करें। कॉटन पैड को कुछ सेकंड पलकों पर रखें और धीरे से साफ करें। आंखों को रगड़ने से बचें।
लॉन्ग-लास्टिंग और मैट लिपस्टिक को हटाना न भूलें। इसके लिए लिप-सुरक्षित मेकअप रिमूवर या माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें। होंठों को जोर से रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से साफ करें।
अगर आपने हैवी या वॉटरप्रूफ मेकअप लगाया है, तो डबल क्लींजिंग करें। पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर या क्लींजिंग बाम से मेकअप हटाएं, फिर पानी से चेहरा साफ करें।
मेकअप हटाने के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेसवॉश इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर बची गंदगी, पसीना और क्लींजर साफ करने में मदद मिलेगी।
चेहरा धोने के बाद साफ और मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सुखाएं। त्वचा को जोर से रगड़ने से जलन और रूखापन हो सकता है।
चेहरे को साफ करने के बाद हाइलूरोनिक एसिड जैसे हाइड्रेटिंग सीरम की कुछ बूंदें लगा सकती हैं। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
पार्टी के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। अपनी त्वचा के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है और रूखापन कम होता है।
होंठों पर लिप बाम लगाएं। आंखों के आसपास की त्वचा पर जरूरत के अनुसार हल्की मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं। इससे इन नाजुक हिस्सों को भी अतिरिक्त देखभाल मिलेगी।
मेकअप लगाकर कभी न सोएं। बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं। सही तरीके से मेकअप हटाकर और मॉइश्चराइजर लगाकर ही सोएं।