रीता राय सागर
पीच न्यूड- पीच ब्राउन लाइनर
पीच न्यूड लिपस्टिक के साथ पीच-ब्राउन लाइनर लगाएं। इससे होंठों को सॉफ्ट और फ्रेश लुक मिलेगा।
पिंक न्यूड-रोज लाइनर
पिंक न्यूड लिपस्टिक के साथ रोज पिंक लाइनर ट्राई करें। यह कॉम्बिनेशन चेहरे पर हल्का और नेचुरल कलर ऐड करता है।
मॉव लिप्सटिक-डस्टी रोज लाइनर
मॉव लिपस्टिक के साथ डस्टी रोज लाइनर लगाएं। अगर आपको बहुत ज्यादा ब्राइट लिप कलर पसंद नहीं है तो यह अच्छा विकल्प है।
कैरेमल न्यूड-चॉकलेट लाइनर
कैरेमेल न्यूड लिपस्टिक के साथ चॉकलेट ब्राउन लाइनर लगाएं। इससे होंठों को हल्का डेफिनिशन और सटल लुक मिलेगा।
टेराकोटा-वॉर्म ब्राउनलाइनर
टेराकोटा लिपस्टिक के साथ वार्म ब्राउन लाइनर लगाएं। यह कॉम्बिनेशन एथनिक आउटफिट और सिंपल मेकअप के साथ खूब जंचता है।
रोज ब्राउन-डीप ब्राउन लाइनर
रोज ब्राउन लिपस्टिक के साथ डीप ब्राउन लाइनर लगाएं। इससे होंठों को खूबसूरत शेप और सॉफ्ट ब्राउन टोन मिलता है।
सॉफ्ट कोरल-पीच लाइनर
सॉफ्ट कोरल लिपस्टिक के साथ पीच लाइनर लगाएं। यह कॉम्बिनेशन दिन के समय और हल्के मेकअप के लिए बढ़िया है।
पिंक ब्राउन-न्यूट्रल ब्राउन
पिंक ब्राउन लिपस्टिक के साथ न्यूट्रल ब्राउन लाइनर लगाएं। यह ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे वेस्टर्न और एथनिक दोनों आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है।
न्यूड ब्राउन-ब्राउन लाइनर
न्यूड ब्राउन लिपस्टिक के साथ एक शेड गहरा ब्राउन लाइनर लगाएं। यह कॉम्बिनेशन रोजाना ऑफिस और कॉलेज के लिए अच्छा रहेगा।