Best Shoes For Weightlifting: जिम में वजन उठाते समय ज्यादातर लोग वेट लिफ्टिंग, वजन, सेट और सही तकनीक पर ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों में पहने जाने वाले जूतों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि वेट लिफ्टिंग आपके पैरों की स्थिरता और एक्सरसाइज के दौरान संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।
खासकर स्क्वाट, डेडलिफ्ट, क्लीन एंड जर्क और दूसरे भारी वजन वाले व्यायाम करते समय जूतों का चुनाव सोच समझकर किया जाना चाहिए। सामान्य दौड़ने वाले जूते जिम या वेट लिफ्टिंग के लिए सही नहीं हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हैवी स्क्वाट और ओलंपिक वेट लिफ्टिंग के लिए सख्त और कम प्रेशर वाले दबने वाले जूते अधिक स्टेबिलिटी देते हैं।
वजन उठाने के लिए जूते चुनते समय पुरुषों और महिलाओं के लिए एक ही चेकलिस्ट होते हैं। जूते का चुनाव जेंडर से ज्यादा एक्सरसाइज, पैर की बनावट, फिट और स्थिरता के आधार पर होना चाहिए। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ऐसा जूता बेहतर हो सकता है, जो पैर को मजबूती से पकड़कर रखे, तलवा बहुत ज्यादा न दबे और वजन उठाते समय पैर आगे-पीछे या दाएं-बाएं न खिसके।
वजन उठाने वाले जूतों का तलवा सामान्य दौड़ने वाले जूतों की तुलना में ज्यादा सख्त होता है। इसका फायदा यह है कि भारी वजन के नीचे तलवा ज्यादा दबता नहीं है और पैर को एक स्टेबल बेस मिलता है। रनिंग शूज में तलवा गद्देदार होते हैं, जो वर्कआउट के दौरान झटके को रोकते हैं, लेकिन हैवी वेट लिफ्टिंग के दौरान बहुत ज्यादा सॉफ्ट तलवे वाले शूज स्टेबिलिटी को प्रभावित कर सकता है।
भारी स्क्वाट के दौरान पैरों का जमीन पर स्थिर रहना जरूरी होता है। कुछ वेट लिफ्टिंग शूज में एड़ी थोड़ी ऊंची होती है, जिससे कुछ लोगों को स्क्वाट में बॉडी की पोजिशनिंग में मदद मिलती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को ऊंची एड़ी वाले जूते की जरूरत होती है। लेग मोबिलिटी, स्क्वाट की तकनीक और व्यक्तिगत सुविधा के अनुसार जूते का चुनाव करना चाहिए।
डेडलिफ्ट में जमीन के ज्यादा करीब और स्थिर आधार की जरूरत होती है। इसलिए बहुत ज्यादा मुलायम या मोटे तलवे वाले जूते हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होते हैं। डेडलिफ्ट करने वालों के लिए कम दबने वाला, मजबूत और जमीन पर अच्छी पकड़ देने वाला जूता उपयोगी हो सकता है। जूता इतना ढीला भी नहीं होना चाहिए कि वजन उठाते समय पैर उसके अंदर खिसकने लगे।
सही फिट: जूता न बहुत ढीला हो और न पैर को दबाए।
मजबूत तलवा: वजन उठाते समय तलवा बहुत ज्यादा न दबे।
अच्छी पकड़: जूते का बाहरी तलवा जमीन पर फिसलना नहीं चाहिए।
एड़ी की ऊंचाई: स्क्वाट करने वालों के लिए उपयुक्त हो, लेकिन यह व्यक्तिगत जरूरत पर निर्भर करती है।
पैर की बनावट: चौड़े या संकरे पैर के अनुसार जूते का आकार चुनें।
व्यायाम के अनुसार चुनाव: दौड़ने, सामान्य प्रशिक्षण और भारोत्तोलन के लिए एक ही जूता हमेशा सही नहीं होता।