क्रिकेट था सुनील शेट्टी का पहला प्यार, फिर वेट ट्रेनिंग ने बदली जिंदगी, बलवान से बन गए बॉलीवुड स्टार

Suniel Shetty Career: सुनील शेट्टी ने फिल्मों में आने से पहले क्रिकेट को अपना जुनून बनाया था। वह अंडर-16 सेटअप में भी खेले। 14 साल की उम्र में विवियन रिचर्ड्स को देखकर उन्होंने वेट ट्रेनिंग शुरू की।
Suniel Shetty Birthday Special
सुनील शेट्टी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Suniel Shetty Birthday Special Story: बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी आज भी अपनी दमदार पर्सनैलिटी, फिटनेस और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा, तो उनकी मजबूत कद-काठी, भारी आवाज और एक्शन अंदाज ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बना ली। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सुनील शेट्टी का सबसे बड़ा जुनून क्रिकेट था।

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मुल्की में हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। किशोरावस्था में ही सुनील का क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ गया था। वह मुंबई के अंडर-16 क्रिकेट सेटअप का हिस्सा भी रहे और रवि शास्त्री के नेतृत्व में क्रिकेट खेल चुके हैं।

विवियन रिचर्ड्स को देखकर शुरू की वेट ट्रेनिंग

सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीब 14 साल की उम्र में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को देखा था। रिचर्ड्स के मजबूत हाथ और कंधों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। जब उन्होंने पूछा कि ऐसा शरीर कैसे बनाया जा सकता है, तो उन्हें वेट ट्रेनिंग की सलाह मिली। इसके बाद सुनील ने नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग शुरू कर दी।

क्रिकेट छोड़ा तो मार्शल आर्ट्स ने बदली राह

क्रिकेट में आगे बढ़ने के दौरान सुनील को महसूस हुआ कि टीम में अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने मार्शल आर्ट्स और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। यही फिटनेस बाद में उनके फिल्मी करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गई। सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म बलवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी मजबूत बॉडी और एक्शन सीन्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Suniel Shetty Birthday Special
Bhojpuri Bawaal: रानी चटर्जी ने बॉलीवुड की ब्यूटी सर्जरी पर ली चुटकी, आम्रपाली दुबे के Botox प्लान पर खूब हंसी

सुनील शेट्टी का बॉलीवुड सफर

सुनील शेट्टी ने मोहरा, दिलवाले, गोपी किशन, वक्त हमारा है और कृष्णा जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, सुनील ने खुद को सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं रखा। ‘हेरा फेरी’ में श्याम का किरदार उनके करियर के सबसे यादगार रोल्स में शामिल हुआ। अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ उनकी कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों में उनके गंभीर अभिनय को भी सराहना मिली। ‘धड़कन’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

Navbharat Live
navbharatlive.com