वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करता कपल (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Valentine Week 2026: जानें किस दिन मनाना है कौन सा 'डे' वरना पार्टनर हो जाएगा नाराज!

Valentine Week: वैलेंटाइन वीक सिर्फ प्यार जताने का मौका नहीं बल्कि रिश्ते में अपनापन और खास एहसास जोड़ने का सही समय होता है। रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक हर दिन का अपना अलग महत्व है।

प्रीति शर्मा

Valentine Week List: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और साल 2026 का वैलेंटाइन वीक बेहद खास होने वाला है। इस बार हफ्ते की शुरुआत शनिवार से हो रही है जिससे कपल्स को जश्न मनाने के लिए शानदार वीकेंड मिलेगा। आइए जानते हैं रोज़ डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक का हर दिन किस तारीख और दिन पर पड़ रहा है।

पूरी दुनिया में प्रेमी जोड़ों के लिए वैलेंटाइन वीक किसी त्यौहार से कम नहीं होता। साल 2026 में प्यार का यह हफ्ता 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। इस बार का कैलेंडर कपल्स के लिए काफी रोमांचक है क्योंकि कई महत्वपूर्ण दिन वीकेंड पर पड़ रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक 2026 की पूरी लिस्ट

7 फरवरी (शनिवार) - रोज डे (Rose Day): वैलेंटाइन वीक का आगाज रोज डे के साथ होगा। इस दिन लोग लाल, पीले और गुलाबी गुलाब देकर अपने प्यार और दोस्ती का इजहार करेंगे।

8 फरवरी (रविवार) - प्रपोज डे (Propose Day): रविवार की छुट्टी के दिन प्रपोज डे पड़ रहा है जो दिल की बात कहने के लिए सबसे बेहतरीन मौका है।

9 फरवरी (सोमवार) - चॉकलेट डे (Chocolate Day): सोमवार की सुबह को मीठा बनाने के लिए चॉकलेट डे मनाया जाएगा जहां पार्टनर एक-दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोलेंगे।

10 फरवरी (मंगलवार) - टेडी डे (Teddy Day): अपनी कोमल भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कपल्स एक-दूसरे को प्यारे टेडी बियर गिफ्ट करेंगे।

11 फरवरी (बुधवार) - प्रॉमिस डे (Promise Day): यह दिन रिश्तों की मजबूती और भरोसे का प्रतीक है जहां साथ निभाने के वादे किए जाते हैं।

12 फरवरी (गुरुवार) - हग डे (Hug Day): एक जादू की झप्पी के जरिए सुरक्षा और प्यार का अहसास दिलाने के लिए यह दिन समर्पित है।

13 फरवरी (शुक्रवार) - किस डे (Kiss Day): वैलेंटाइन डे से ठीक पहले किस डे मनाया जाएगा जो पार्टनर के प्रति स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है।

14 फरवरी (शनिवार) - वैलेंटाइन डे (Valentine's Day): हफ्ते का समापन वैलेंटाइन डे के साथ होगा जो इस बार शनिवार को पड़ने के कारण जश्न को दोगुना कर देगा।

वैलेंटाइन वीक केवल गिफ्ट्स का लेन-देन नहीं है बल्कि यह अपने रिश्तों को समय देने, पुरानी कड़वाहट को मिटाने और पार्टनर के प्रति अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद