वैलेंटाइन डे पर पुरुषों के लिए स्टाइलिश लुक (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Men's Fashion: इस वैलेंटाइन डेट पर दिखना है हैंडसम हंक? ट्राई करें ये स्टाइलिश कलर कॉम्बिनेशन

Valentines Day Outfit: वैलेंटाइन डे पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं पुरुषों को भी अपने लुक पर ध्यान देना चाहिए। जानें 5 ऐसे किलर कलर कॉम्बिनेशन और आउटफिट्स जो आपको इस डेट नाइट का स्टार बना देंगे।

प्रीति शर्मा
वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर के साथ परफेक्ट डेट के लिए सही कपड़े पहनना बहुत जरूरी है। अगर आप वही पुराने बोरिंग कपड़े पहनकर बोर हो चुके हैं तो हम आपके लिए लाए हैं लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और स्टाइलिश कलर कॉम्बिनेशन जो आपको देंगे एक अट्रैक्टिव लुक।
अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते तो ब्लैक ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट या टर्टलनेक स्वेटर पहनें। यह लुक कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता और आपको एक बेहद सोफिस्टिकेटेड और क्लासी जेंटलमैन लुक देता है।
रात की डिनर डेट के लिए नेवी ब्लू ब्लेजर और टैन (Tan) या बेज कलर की चिनोज पैंट एक किलर कॉम्बिनेशन है। यह कलर पैलेट पुरुषों पर बहुत मैच्योर और स्टाइलिश लगता है। इसे ब्राउन लोफर्स के साथ पूरा करें।
पार्टनर को हटके लुक पसंद है तो ऑल ब्लैक लुक ट्राई करें। ब्लैक शर्ट, ब्लैक जींस और ऊपर से एक ब्लैक लेदर जैकेट। यह लुक आपको एक रफ-एंड-टफ और अट्रैक्टिव अपील देता है जिसे महिलाएं काफी पसंद करती हैं।
वैलेंटाइन का मौका है तो थोड़ा लाल रंग तो बनता है! लेकिन सुर्ख लाल के बजाय वाइन रेड या बरगंडी रंग की शर्ट चुनें और उसे चारकोल ग्रे पैंट के साथ पेयर करें। यह कॉम्बिनेशन बहुत ही रॉयल और रोमांटिक वाइब देता है।
अगर आपकी डेट दिन के समय या किसी कैफे में है तो ऑलिव ग्रीन शर्ट और व्हाइट चिनोज पहनें। यह एक फ्रेश और रिलैक्स्ड लुक है जो आपको दूसरों से अलग दिखाएगा। इसके साथ सफेद स्नीकर्स बहुत अच्छे लगेंगे।
इसके साथ ही एक अच्छी घड़ी, क्लीन जूते और एक हल्की लेकिन शानदार खुशबू आपके पूरे लुक को बदल सकती है। कपड़ों के साथ-साथ अपनी ग्रूमिंग पर भी ध्यान दें। इस तरह आप अपनी डेट पर गर्लफ्रेंड या पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल