शारदीय नवरात्रि 2024 (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

नवरात्र में मां दुर्गा को चढ़ाए गए फूलों को फेकें नहीं, करें इन तरीकों से इस्तेमाल

माता की पूजा में सुगंधित औऱ प्रिय फूलों को अर्पित किया जाता है। एक दिन चढ़ाए गए फूलों को अक्सर हर कोई फेंककर नए चढ़ाते है। इस दौरान नए फूल चढ़ाए जाते है। आज हम आपको लेख में माता रानी को चढ़ाए पुराने फूलों के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

दीपिका पाल

Shardiya Navaratri 2024: शारदीय नवरात्रि का दौर जारी हैं जो माता दुर्गा की आराधना को समर्पित दिन होते है। इस दौरान माता रानी के 9 स्वरूपों की पूजा भक्ति भाव के साथ भक्त करते हैं तो वहीं पर इस दौरान कई नियमों का पालन करना भी जरूरी होता हैं। माता की पूजा में सुगंधित औऱ प्रिय फूलों को अर्पित किया जाता है। एक दिन चढ़ाए गए फूलों को अक्सर हर कोई फेंककर नए चढ़ाते है। इस दौरान नए फूल चढ़ाए जाते है। आज हम आपको लेख में माता रानी को चढ़ाए पुराने फूलों के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

जानिए मां दुर्गा को चढ़ाए फूल का क्या करें

यहां पर अक्सर सुबह पूजा करने के साथ भगवान को फूल चढ़ाए जाते है। दूसरे दिन पूजा करने के दौरान पुराने फूलों को हटाकर नए फूल चढ़ाएं जाते है। इन बदले गए पुराने फूलों को अक्सर फेंक दिया जाता है। चलिए जानते हैं इन फूलों को इस्तेमाल करने के नए तरीके..

1- बगीचे में करें इस्तेमाल

यहां पर माता रानी के लिए बदले गए फूलों को आप बागवानी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फूलों का इस्तेमाल  बागवानी का शौक रखने वालों के लिए सूखे फूल कई प्रकार से मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप फूलों को छांटकर अलग कर लें। अब इसकी पंखुड़ियां तोड़कर अलग कर लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी और गुड़ मिक्स करके घोल तैयार करें। अब इसे बोतल में फूल और पानी को डालकर बंद कर 1 हफ्ते के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि बोतल को बीच-बीच ढीला करके हिलाते रहे नहीं, तो इसमें गैस बन जाएगी। प्रेशर की वजह से बोतल फट भी सकती हैं।

2- बायो-एंजाइम बनाए 

फूलों की मदद से आप बायो-एंजाइम बना सकते हैं। जिसे बनाने के लिए फूलों को 1 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर घोलें। अब घोल को अच्छी तरह मिलाएं। पौधों के चारों ओर की मिट्टी को ढीला करें और कीटों को नियंत्रित करने के साथ-साथ पौधों को बीमारियों से बचाने के लिए मिट्टी में स्प्रे करें या पौधों पर स्प्रे करें।

3- फूलों से ऐसे बनाएं धूपबत्ती 

यहां पर भगवान पर चढ़ाए गए पुराने फूलों से आप धूपबत्ती बना सकते है। इसे बनाने के लिए फूल ज्यादा खराब नहीं होने चाहिए। इसके लिए साफ फूलों के साथ आप इसकी पंखुड़ियां निकालकर धूप में अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद फूलों को ग्राइंडर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब सूखा गोबर, गुग्गुल पाउडर, कपूर, लौंग, चंदन, लोबान और घी को आपस में मिलाकर इसमें पीसा हुआ पाउडर मिलाकर अच्छे से मिला लें फायदेमंद रहता है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी