नारियल का तेल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

दमकती त्वचा और सुंदर बालों के लिए इस्तेमाल करें नारियल तेल का उपयोग, हैरान कर देंगे इसके गुण

ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों के लिए भी नारियल का तेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमेटरी, विटामिन-E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर जिन लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती है उन्हें केमिकल वाले कॉस्मेटिक क्रीम की जगह नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है।

सीमा कुमारी

ग्लोइंग स्किन भला किसे नहीं पसंद, इसके लिए कई लोग महंगी क्रीम लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग नारियल तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमटरी, विटामिन-E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर जिन लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती है उन्हें केमिकल वाले कॉस्मेटिक क्रीम की जगह नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है। तो ऐसे में आइए जान लेते हैं, नारियल तेल स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता सकता है।

जानिए कैसे मिलेगा फायदा

स्किन को करता है मॉइस्चराइज़ 

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल तेल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है, वो नारियल तेल से स्किन पर मसाज कर सकते हैं, इससे स्किन सॉफ्ट रहती है।

एंटी एजिंग गुण

नारियल तेल में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। रोजाना इसके इस्तेमाल से आप जल्द ही झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, कुछ महिलाएं रोज मेकअप लगाना पसंद करती हैं जिसके वजह से उनकी स्किन जल्दी खराब हो जाती है। इस स्थिति में आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मेकअप हटाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों का करता है कंडीशनिंग

नारियल का तेल न केवल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है, बल्कि यह आपके बालों भी स्मूदी टच देता है। अपने स्कैल्प पर नारियल तेल से मालिश करें, इसे रात भर के लिए छोड़ दें, अगले दिन अपना बाल धो लें ।

मेकअप हटाने के लिए

नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप हटाने के लिए कर सकते हैं। इससे स्किन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और नेचुरल तरीके से मेकअप हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए कॉटन बॉल को नारियल तेल में डूबोएं, इसे आंखों और चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद चेहरे को पोंछ लें, अब फेस वॉश से धो लें।

हेयर फॉल से पाएं निजात

एक्सपर्ट्स की मानें तो, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और फैटी एसिड से भरपूर नारियल का तेल स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने का काम करता है, जिससे आपके बाल जड़ से मजबूत होने लगते हैं और हेयर फॉल कम हो जाता है।

नारियल का तेल बालों की बेहतर ग्रोथ में भी असरदार साबित होता हैं। हेयर केयर में नारियल का तेल पोषक तत्वों की कमी पूरी करके बालों को हेल्दी बनाने का काम करता हैं। जिससे बाल तेजी से बढ़ने शुरू हो जाते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें