गणपति रंगोली डिजाइन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Ganesh Rangoli Designs: बप्पा के स्वागत में बनाएं ये 6 यूनिक रंगोली, एंट्रेंस की खूबसूरती में लगेगा चार चांद

Easy Rangoli Designs: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के स्वागत के लिए कई तरह की तैयारियां की जाती है। उसके साथ ही बप्पा के लिए मेन गेट पर बनाएं फूलों, दीयों और खूबसूरत पैटर्न वाली ये 6 यूनिक गणपति रंगोली।

रीता राय सागर

Ganesh Chaturthi Rangoli: गणेश चतुर्थी पर घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल को रंगोली से सजाने की परंपरा है। अगर आप इस बार सिंपल लेकिन थोड़ी हटके Ganpati Rangoli बनाना चाहती हैं, तो ये 6 डिजाइन आपके काम आ सकते हैं। इनमें गणपति की आकृति, फूलों और रंगों के साथ क्रिएटिव पैटर्न का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फूलों से सजी गणपति रंगोली

गणपति रंगोली

अगर आप रंगों की जगह कुछ नेचुरल इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो फूलों वाली गणपति रंगोली खूबसूरत विकल्प है। बीच में गणपति की आकृति बनाकर उसके चारों तरफ गेंदे, गुलाब और पत्तियों से बॉर्डर तैयार करें। यह डिजाइन पूजा स्थल के सामने बहुत सुंदर लगेगा।

सिर्फ आउटलाइन वाली मिनिमल रंगोली

गणपति रंगोली

कम समय में रंगोली बनानी है, तो यह डिजाइन चुनें। सफेद रंग से गणपति की आउटलाइन बनाएं और बीच में लाल या पीले रंग से छोटा-सा तिलक लगाएं। चारों तरफ छोटे फूल, दीये या बिंदियां बनाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

गोल घेरे में गणपति रंगोली

गणपति रंगोली

पहले एक बड़ा गोल घेरा बनाएं और उसके बीच में छोटा-सा गणपति डिजाइन तैयार करें। इसके बाद बाहरी हिस्से में फूलों, पंखुड़ियों और ज्योमेट्रिक पैटर्न की बॉर्डर बनाएं। गोल रंगोली छोटी जगह में भी अच्छी लगती है और इसे दरवाजे के पास आसानी से बनाया जा सकता है।

कमल के फूल के साथ गणपति

गणपति रंगोली

इस बार गणपति की पारंपरिक आकृति के साथ कमल का मोटिफ जोड़ें। गणपति को बीच में रखें और उनके पीछे या नीचे कमल की पंखुड़ियां बनाएं। गुलाबी, लाल, पीले और सफेद रंगों का कॉम्बिनेशन डिजाइन को खूबसूरत बना सकता है। कमल और गणपति का कॉम्बिनेशन पूजा स्थल के लिए खास आकर्षक लगेगा।

मोर पंख पैटर्न वाली गणपति रंगोली

गणपति रंगोली

अगर आपको रंग-बिरंगी रंगोली पसंद है, तो गणपति के चारों ओर मोर पंख जैसा पैटर्न बनाएं। हरा, नीला, पीला और बैंगनी रंग इस्तेमाल करके पंखों की आकृति तैयार करें। बीच में छोटा गणपति डिजाइन रखें। इससे साधारण गोल रंगोली भी काफी क्रिएटिव नजर आएगी।

दीयों वाली गणपति रंगोली

गणपति रंगोली

शाम की पूजा के लिए दीयों वाली गणपति रंगोली सबसे अच्छी लगेगी। बीच में गणपति बनाएं और चारों तरफ रंगीन फूल या पंखुड़ियों का पैटर्न तैयार करें। बाहरी बॉर्डर पर छोटे दीये रखें। दीयों की रोशनी से रंगोली और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगी।

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात