हल्दी आयुर्वेदिक उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में चेहरे पर रखना चाहते है आप नेचुरल निखार, हल्दी में इन 5 चीजों को मिलाकर लगाएं

Turmeric For Dry Skin: सर्दियों में ठंडी हवाएं चलने की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। वहीं पर कई जगहों पर चेहरे पर रफनेस और रेडनेस के साथ जलन की समस्‍या भी होती है।

दीपिका पाल

Winter Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में तापमान में बदलाव देखने के लिए मिलता है। सेहत के साथ चेहरे पर मौसम का प्रभाव देखने के लिए मिलता है। सर्दियों में ठंडी हवाएं चलने की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। वहीं पर कई जगहों पर चेहरे पर रफनेस और रेडनेस के साथ जलन की समस्‍या भी होती है।

ऐसे में लड़क‍ियां और महिलाओं इन समस्याओं से राहत पाने के लिए मार्केट से महंगे प्रॉडक्ट्स खरीद लेती है इसका फायदा मिलने की बजाय नुकसान भी हो सकता है।

घर की चीजों से चेहरे पर पाएं रंगत

यहां पर घर की रसोई में कई चीजें होती है जो त्वचा को रंगत देती है। आज हम बात कर रहे है हल्दी की। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की ड्राइनेस को कम करते हैं। उसे नेचुरल ग्लो देते हैं। हल्दी के साथ कुछ चीजों को मिलाकर लगाते है तो फायदा मिलता है।

1- अगर आप हल्दी के साथ दही को मिलाकर लगाते है तो इसका फायदा मिलता है। दरअसल दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट और हाइड्रेट रखता है।हल्दी के साथ दही मिलाने से स्किन पर जमी डेड सेल्स हटने लगते हैं। इससे हमारी स्‍क‍िन साफ और ग्‍लोइंग नजर आने लगती है।

2-अगर आप हल्दी के साथ शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते है तो शहद नमी को स्किन में लॉक कर देता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे स्किन साफ रहती है और पिंपल्स भी कंट्रोल होते हैं।

3- दही और शहद के अलावा हल्दी के साथ एलोवेरा जेल लगाना भी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है और ड्राइनेस की वजह से होने वाली जलन को भी कम करता है। हल्दी के साथ मिलकर ये पैक स्किन को हाइड्रेट करता है और दिनभर मॉइश्चर बनाए रखता है।

4- हल्दी के साथ बेसन और दूध लगाकर इस्तेमाल कर सकते है। इस नुस्खे को आप चेहरे पर लगाते है तो, ये स्किन को क्लीन करता है, टैनिंग कम करता है और ड्राइनेस को दूर करता है। दूध में मौजूद फैट स्किन को नेचुरल मॉइश्चर देता है, जबकि बेसन स्किन को स्मूद बनाता है।

5- हल्दी के साथ आप नारियल तेल मिलाकर लगाना चाहिए। अगर आपकी स्‍क‍िन कुछ ज्‍यादा ही ड्राई हो जाती है तो आप हल्‍दी में नार‍ियल का तेल म‍िलाकर भी लगा सकती हैं। यहां पर नारियल तेल लगाने से चेहरा मॉइश्चराइज होता है खिलता है।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

हल्दी थोड़ी देर लगाने से चेहरा हल्का पीला पड़ सकता है, जो एक से दो बार धुलने से हट जाता है। अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। बहुत ज्यादा हल्दी ना मिलाएं, नहीं तो दाग जैसा पीला निशान रह सकता है।अगर आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ ही दिनों में स्किन पहले से ज्यादा सॉफ्ट और ग्‍लोइंग नजर आएगी।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर