सनग्लासेस फॉर समर (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस

Stylish Sunglasses: गर्मियों में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग चश्मे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप इन चश्मों को ट्राई कर सकते हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाएंगे और परफेक्ट समर वाइब ऐड करेंगे।

रीता राय सागर

Sunglasses For Summer: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग धूप से बचने के लिए बहुत कुछ करते हैं, ऐसे में लोग आंखों के लिए चश्मे का इस्तेमाल करते हैं। ये चश्मे आंखों को यूवी किरणों और धूल-मिट्टी से बचाते हैं, लेकिन सही सनग्लास चुनने से आपका चेहरा और भी बैलेंस्ड, स्टाइलिश और शार्प दिख सकता है।

सनग्लास का काम चेहरे को सुधारना नहीं बल्कि उसमें थोड़ा स्टाइल, कॉन्ट्रास्ट और पर्सनैलिटी जोड़ना होता है। किसी भी बेहद आम से लुक को खास बनाने के लिए चश्मे का इस्तेमाल का जाता है।

  • ओवरसाइज्ड चश्मे

यह चेहरे को बोल्ड लुक देने के लिए परफेक्ट हैं। आकार में बड़े होने के कारण ये आंखों के आसपास की त्वचा को भी धूप से प्रोटेक्ट करते हैं। ये चेहरे की बैलेंसिंग को और उभारते हैं। बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक देते हैं, बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश दिखना हो, तो आप इसे कैरी कर सकते हैं। जब आपको जल्दी में भी स्टाइलिश दिखना हो, तो ओवरसाइज्ड सनग्लास परफेक्ट रहते हैं।

ओवरसाइज के चश्मे )सौ. सोशल मीडिया)
  • एविएटर्स

इस तरह के सनग्लासेस एवरग्रीन और क्लासिक चश्मे होते हैं, जो हर तरह के कपड़ों के साथ परफेक्टली ब्लेंड हो जाते हैं। यह आपके स्टाइल में थोड़ा स्पोर्टी लुक ऐड करता है।

एविएटर चश्मे (सौ. सोशल मीडिया)
  • कैट आई सनग्लासेस

कैट-आई फ्रेम हमेशा से फैशन में रहते हैं और ओवल फेस पर खासतौर पर अच्छे लगते हैं। ये आंखों और गालों को हाइलाइट करते हैं। चेहरे को हल्का लिफ्टेड लुक देते हैं। साथ ही रेट्रो और फेमिनिन स्टाइल देते हैं। अगर आप एलिगेंट के साथ-साथ थोड़ा विंटेज लुक चाहती हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन है।

कैट आई चश्मे (सौ. सोशल मीडिया)
  • ज्योमेट्रिकल सनग्लासेस

अगर आप थोड़ा हट कर और ट्रेंडी लुक चाहते हैं, तो जियोमेट्रिक शेप जैसे हेक्सागन, ऑक्टागन शेप के चश्मे भी ट्राई कर सकते हैं। ये चेहरे के सॉफ्ट शेप में कॉन्ट्रास्ट लाते हैं और यूनिक और मॉडर्न लुक देते हैं। फैशन-फॉरवर्ड स्टाइल दिखाते हैं। ये फ्रेम उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जिन्हें एक्सपेरिमेंट करना पसंद है।

  • राउंड सनग्लासेस

अगर आप अपने लुख में रेट्रो या बोहेमियन टच देना चाहती हैं, तो गोल फ्रेम वाले चश्मे एकदम परफेक्ट हैं। क्लासिक और कॉन्फिडेंट स्टाइल के लिए यह स्टाइलिश ऑप्शन है। अगर आप सिंपल और एलीगेंट लुक चाहते हैं, तो ये सबसे सेफ है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार