

Natural Hair Care Routine: गर्मी में तेज धूप के कारण पसीना अधिक आता है। इससे स्कैल्प में नमी बढ़ जाती है और त्वचा के छिद्र अधिक खुल जाते हैं। जिससे स्कैल्प की त्वचा की जड़ें कमजोर पड़ जाती है और बाल टूटने लगते हैं।
ऐसे में थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर से बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है, बल्कि नेचुरल चीजों से ही बालों की हर प्रॉब्लम से छुटाकारा मिल सकता है।
भृंगराज को बालों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हर्ब्स का राजा कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में यह बालों के लिए बेहतरीन है। इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प की नमी और ठंडक देती है। साथ ही नए बालों को भी प्रोमोट करती है। रात को सोने से पहले बालों में गुनगुने भृंगराज तेल की मालिश करनी चाहिए।
आंवला में सबसे अधिक विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। गर्मी में बालों की नेचुरल चमक और मजबूती खो जाती है। ऐसे में आंवला बालों को धूप से बचाता है और कोलेजिन को बूस्ट करता है, जिससे नए बाल आते है। आंवला बालों में एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को भी कम करता है। आंवला के तेल से बालों की मालिश की जा सकती है या फिर इसे हेयर मास्क की तरह बालों में लगाने से भी फायदा मिलता है।
यदि गर्मी की वजह से आप तनाव में रहती हैं, तो ब्राम्ही आपके लिए कारगर है। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी से स्कैल्प को ठंडक मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ब्राम्ही बालों को एक प्रोटेक्टिव लेयर प्रदान करता है, जिससे ड्राईनेस व दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।
एलोवेरा चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए भी रामबाण है। इसके जेल को बालों में लगाने से बालों की जड़ों में मौजूद डेड स्किन सेल्स साफ हो जाते हैं। एलोवेरा में नेचुरल प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जिससे बालों को कंडीशन मिलता है और बाल सिल्की और चमकदार होते है।
नीम प्रकृति का वरदान है। गर्मियों में बालों की जड़ों में खुजली, बंद पोर्स और इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए नहाने व बाल धोने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर इस्तेमाल करना चाहिए। नीम में नेचुरल एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है। डैंड्रफ के लिए नीम के तेल को बालों में लगाने से लाभ मिलता है। नीम के पेस्ट को हेयर मास्क की तरह भी उपयोग में लाया जाता है।