चाय फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Trending Drinks: त्योहार में मेहमान आते ही चाय बनाने की जरूरत नहीं, घर पर ट्राई करें ये 6 ट्रेंडिंग ड्रिंक्स

Festive Drink Recipes: त्योहार में मेहमानों के साथ बार-बार चाय पीने की बजाय घर पर बनाएं ये 6 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स। गुलाब, कोकम और मिंट से कुछ रिफ्रेशिंग तैयार करें। हर ड्रिंक है कुछ अलग।

रीता राय सागर

Tea Alternative Drink: त्योहार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और मेहमानों के साथ एक कप चाय कब दो-तीन कप हो जाती है, पता ही नहीं चलता। अगर आप इस बार चाय से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं तो घर पर कुछ अलग और आसान ड्रिंक्स बना सकती हैं। ये 6 ड्रिंक्स त्योहारों की मेहमाननवाजी के भी काम आएंगे और रोज-रोज की चाय से भी बदलाव देंगे।

गुलाब लेमोनेड

गुलाब लेमोनेड

नींबू के रस में गुलाब का शरबत, ठंडा पानी और बर्फ मिलाकर गुलाब लेमोनेड तैयार करें। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालकर इसे त्योहारों के हिसाब से खूबसूरत अंदाज में सर्व कर सकती हैं।

कोकम कूलर

कोकम कूलर

कोकम शरबत बनाने के लिए कोकम को भिगोकर उसका पानी तैयार करें। इसमें थोड़ा गुड़, भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। ठंडा करके पुदीने की पत्तियों के साथ सर्व करें। इसे पानी या सोडा से टॉप-अप करें।

केसर बादाम मिल्क

केसर बादाम मिल्क

दूध में कुछ केसर के धागे और बादाम का पेस्ट मिलाकर इसे हल्का गर्म करें। स्वाद के लिए इलायची और जरूरत के अनुसार मिठास डालें। इसे गरमा-गरम ही पिएं। इससे नींद भी अच्छी आती है और हेल्दी भी है।

मिंट जलजीरा

मिंट जलजीरा

कुछ चटपटा और रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना है, तो पुदीना, भुना जीरा, काला नमक, नींबू और थोड़ा सा अदरक मिलाकर जलजीरा तैयार करें। ठंडा पानी डालें और ऊपर से पुदीना डालकर सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी लेमोनेड

स्ट्रॉबेरी लेमोनेड

अगर आपको पार्टी टेबल के लिए रंगीन ड्रिंक तैयार करना है, तो स्ट्रॉबेरी को ग्राइंड करके उसका पल्प तैयार कर लें। इसमें नींबू का रस, ठंडा पानी और जरूरत के अनुसार मिठास मिलाएं। बर्फ डालकर तुरंत सर्व करें।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की