टॉप गूगल सर्च डेस्टिनेशन 2025 (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

Year Ender 2025: मनाली-जयपुर नहीं, 2025 में भारतीयों की गूगल लिस्ट में छाईं ये टॉप 10 डेस्टिनेशन

Top 10 Destinations 2025 India: आध्यात्मिक स्थलों से लेकर नए वीज़ा-मुक्त देशों तक भारत में इस साल सबसे ज्यादा जिन डेस्टिनेशन के बारे में गूगल सर्च किया गया उनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

प्रीति शर्मा

Top Travel Places India 2025: साल 2025 के ट्रैवल ट्रेंड्स में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला। पिछले साल टॉप लिस्ट में छाए रहने वाले घरेलू डेस्टिनेशन जैसे मनाली, जयपुर और गोवा इस बार पूरी तरह से गूगल रैंकिंग से बाहर हैं। यहां तक की बाली, मलेशिया, कजाकिस्तान और पिछले साल नंबर 1 पर रहा अजरबैजान भी इस साल सर्च लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।

जॉर्जिया

लगातार दूसरी साल भी आसान और किफायती यूरोप में भारतीयों का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन जॉर्जिया बना रहा। पिछले साल भी यह भारतीयों की पसंद रही।

फू कॉक, वियतनाम

कम बजट में आइलैंड वाइब्स देना वाला भारतीयों के लिए फू कॉक लगातार पसंदीदा जगह बना हुआ है। शानदार बीच, सस्ता खाना और किफायती फ्लाइट विकल्पों ने इसे टॉप सर्च लिस्ट में बनाए रखा।

फुकेत, थाईलैंड

थाईलैंड ने भारतीयों के लिए 60 दिनों की वीजा फ्री एंट्री सुविधा दी। जिसके बाद फुकेत सर्च में भारी उछाल देखा गया। यह लगातार भारतीयों की फेवरेट डेस्टिनेशन बना हुआ है।

मालदीव

नीला पानी, लग्जरी रिसॉर्ट और आसानी से मिलने वाला वीजा ऑन अराइवल पॉलिसी ने इस जगह को गूगल ट्रेंड पर बनाए रखा।

सोमनाथ गुजरात

भारतीय पर्यटकों के बीच गुजरात का सोमनाथ भी गूगल ट्रेंड पर खूब सर्च किया गया। सोमनाथ मंदिर इस बार ट्रेंड का हिस्सा बना रहा।

पांडिचेरी

फ्रेंच गलियां, बीच साइट कैफे, शांत वातावरण की वजह से पांडिचेरी ने अपना आकर्षण बनाए रखा। यहां पर लोग वीकेंड ट्रैवल की प्लानिंग करने में काफी ज्यादा व्यस्त दिखे।

2025 के शुरुआती महीनों में भारतीयों की यात्रा पसंद में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला। वीजा नियमों में बदलाव, सांस्कृतिक आयोजन, बजट फ्रेंडली ऑप्शन, आध्यात्मिक ट्रेंड ने मिलकर इन जगहों को ट्रैवल सर्च में टॉप बनाए रखा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा