दिल्ली के पास हिल स्टेशन 
टूर एंड ट्रैवल

जुलाई में दिल्ली के पास इन 4 हिल स्टेशन पर लें नेचर का असली मजा

जुलाई में बारिश तो होती है लेकिन उससे ज्यादा उमस और गर्मी भी रहती है। ऐसे में पहाड़ों पर कुछ समय सुकून के बिताना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। दिल्ली के पास कई खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है।

प्रीति शर्मा

जुलाई में उमस और गर्मी काफी परेशान करती है, ऐसे में थोड़ा समय निकालकर आसपास कोई खूबसूरत हिल स्टेशन को घूमने का प्लान किया जा सकता है। अगर आप दिल्ली रहते हैं तो यहां पास में कई हिल स्टेशन है, जहां पर ठंडी हवाओं के साथ हरियाली भी देखने को मिलेगी। इन जगहों का मौसम बहुत सुहाना होता है और बादलों में छिपी वादियां, झरने और पहाड़ के नजारे दिल को खुश कर देते हैं। यहां पर आप शहर से दूर शांति में समय बिता सकते हैं। इसके अलावा इन जगहों पर ट्रिप आपके बजट में होगी, तो ऐसे में आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।

कसौली

हिमाचल प्रदेश का प्यारा सा हिल स्टेशन कसौली जुलाई में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां के जंगल, शांत वातावरण और ब्रिटिश स्टाइल के बने घर देखने में बहुत फिल्मी लगते हैं। हल्की बारिश और ठंडी हवा के बीच कसौली में जाकर आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी।

लैंसडाउन

उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन जुलाई में घूमने के लिए सही ऑप्शन है जो दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको शांति, हरियाली और पहाड़ों की ठंडक महसूस होगी। भीड़-भाड़ से दूर जुलाई में किसी शांत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो इस हिल स्टेशन को जरूर चुनें। लैंसडाउन में भुल्ला ताल, टिप एन टॉप, सेंट मैरी चर्च घूम सकते हैं।

डलहौजी

दोस्तों के साथ किसी शांत वातावरण और खूबसूरत वादियों का दीदार करना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में घूमने जा सकते हैं। डलहौजी से कुछ ही दूरी पर खज्जियार मौजूद है जहां के नजारे देख आपका मन खुश हो जाएगा। यहां जाने के लिए आप स्कूटी या बाइक रेंट पर ले सकते हैं।

कौसानी

पहाड़ों के बीच बसा छोटा सा हिल स्टेशन कौसानी अल्मोड़ा से करीब 50 किमी दूर है। यहां पर आप कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे रुद्रधारी झरना, पिनाथ मंदिर आदि जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा लोग यहां ट्रैकिंग के लिए भी आते हैं।

बारिश में ट्रैवल को आसान कैसे बनाएं

  • मानसून में ट्रैवल के दौरान अपने साथ रेनकोट, छाता और वाटरप्रूफ जूते रखें।
  • होटल में पहले से बुकिंग कर लें ताकि वहां जाकर परेशानी न हो।
  • पहाड़ी इलाकों में नेटवर्क कम आता है तो ऐसे में ऑफलाइन मैप साथ रखें।

अगर आप भाग दौड़ और उमस भरी गर्मी से राहत चाहते हैं, तो जुलाई में इन हिल स्टेशन को घूमने का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों की अपनी अलग खासियत है जो शांति, रोमांच और प्रकृति को अपने अंदर समेटे हुए है। नेचर को अगर आप करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाने का मौका न गवाएं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान