होटल (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

होटलों में क्यों गायब रहता है 13 नंबर का कमरा, क्या है इसके पीछे की कहानी

होटलों में अक्सर आपने देखा होगा कि कमरा नंबर 13 गायब रहता है। कई बार यह नंबर लिफ्ट में भी देखने को नहीं मिलता है। ऐसा गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर किया जाता है।

प्रीति शर्मा

Hotel Superstitions: क्या आपने कभी किसी होटल में चेक-इन किया है? जब भी लिफ्ट का बटन दबाते हैं तो देखते हैं कि 13वीं मंज़िल है ही नहीं? या बुकिंग ग्रिड से कमरा नंबर 13 पूरी तरह गायब है। यह कोई संयोग नहीं है। लग्जरी होटल और बजट होटल दोनों में ही 13 नंबर को जानबूझकर नजरअंदाज किया जाता है। चाहे कमरे के नंबर हों, मंज़िल के लेबल हों या फिर प्रमोशनल ब्रोशर, इसे जानबूझकर छोड़ दिया जाता है।

क्या है इसके पीछे का कारण

यह ट्रिस्काइडेकाफोबिया है - संख्या 13 का मानसिक डर - एक ऐसा अंधविश्वास जो इतना व्यापक है कि यह होटलों की डिजाइन और मेहमानों के व्यवहार को प्रभावित करता है। कंफर्ट के इस उद्योग में मेहमानों को असहज करने वाली संख्या से बचना व्यवसाय मॉडल का हिस्सा बन गया है।

व्यावसायिक नजरिए से कमरा 13 से बचना ही समझदारी है। अगर मेहमानों का एक छोटा सा हिस्सा भी इसे बुक करने में हिचकिचाता है, तो उस हिचकिचाहट का मतलब है आर्थिक का नुकसान। कई होटल बस उस मंजिल को 14 या 12A के रूप में लेबल कर देते हैं।

यह सिर्फ अंधविश्वास की बात नहीं है। संज्ञानात्मक सहजता का सिद्धांत दर्शाता है कि लोग ऐसे वातावरण को पसंद करते हैं जो परिचित, सरल और आश्वस्त करने वाला लगे। भले ही मेहमान जानबूझकर कमरा 13 से न डरते हों, फिर भी सूक्ष्म असुविधा उनके अनुभव को प्रभावित कर सकती है।

भारत में यह संख्या पश्चिमी देशों जितनी महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन फिर भी अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहां के मेहमानों का हिस्सा हैं। किसी भी संभावित असुविधा को दूर करने के लिए कई भारतीय होटल चुपचाप वैश्विक पैटर्न का पालन करते हैं। बता दें कि होटलों में संख्या 13 अकेली नहीं है। अन्य कमरों के नंबर भी होटल के फ्लोर प्लान से चुपचाप हटा दिए गए हैं। इसके पीछे अलग-अलग देशों की अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन खास बात यह है कि इन संख्या को कस्टमर को सोच के हिसाब से तय किया जाता है।

इन नंबरों के रूम भी होते हैं गायब

420: भांग की संस्कृति से गहरा संबंध होने के कारण, यह अक्सर कमरों के साइन बोर्ड की चोरी का कारण बनता है।

666: ईसाई धर्म में "जानवर की संख्या" से जुड़ा है।

911: मेहमानों को आपातकालीन सेवाओं या 11 सितंबर के हमलों की याद दिलाता है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?