-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Which Place Is Famous For Pind Daan In Odisha Jajpur
ओडिशा के इस स्थान पर करें श्राद्ध कर्म, यहां पिंडदान से पितरों को मिलेगा मोक्ष
- Written By: प्रीति शर्मा
Maa Biraja Temple: ओडिशा का जाजपुर जिला पितृ तर्पण के लिए बहुत प्रसिद्ध है जहां श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां पर मौजूद बिरजा मंदिर प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां पिंड अर्पि

ओडिशा में पिंडदान की फेमस जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Pitru Paksha 2025: भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर में ओडिशा का एक विशेष स्थान है। यहां के मंदिर, तीर्थ और धार्मिक मान्यताएं न केवल हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं बल्कि पौराणिक कथाओं से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। खासकर पितृ तर्पण और श्राद्ध अनुष्ठानों के संदर्भ में ओडिशा के कई स्थल अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। जाजपुर, पुरी और भुवनेश्वर ऐसे ही प्रमुख स्थान हैं जहां हर साल हजारों श्रद्धालु अपने पितरों की शांति और मोक्ष के लिए अनुष्ठान करते हैं।
पितृ तर्पण और श्राद्ध के लिए प्रसिद्ध जगह
ओडिशा का जाजपुर जिला पितृ तर्पण और श्राद्ध के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। इसे नाभि गया भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, गयासुर भगवान विष्णु का परम भक्त था। उसने वर्षों तक तपस्या कर यह वरदान पाया कि उसका शरीर इतना पवित्र हो जाए कि जो भी उसके दर्शन करेगा, उसे तुरंत मोक्ष मिल जाएगा। वरदान के प्रभाव से गयासुर ने अपने शरीर को विशाल बना लिया ताकि समस्त मानव जाति को मुक्ति मिल सके। किंतु उसके इस वरदान से इंद्र भयभीत हो गए और उन्होंने त्रिमूर्तियों ब्रह्मा, विष्णु और महेश से सहायता मांगी।
त्रिमूर्तियां ब्राह्मणों का रूप धारण कर गयासुर के पास पहुंचे और उससे यज्ञ के लिए भूमि मांगी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर कोई भी स्थान पवित्र नहीं है, इसलिए उसका शरीर ही सर्वोत्तम भूमि हो सकता है। गयासुर सहमत हो गया और सात दिनों तक यज्ञ के लिए अपने शरीर को समर्पित कर दिया। उसने शरीर को इतना फैलाया कि उसका सिर गया (बिहार), नाभि जाजपुर (ओडिशा) और पैर पीठापुरम (आंध्र प्रदेश) तक पहुंच गए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में बारिश से खिल उठीं पहाड़ियां, वीकेंड पर उमड़ी ट्रैकर्स और परिवारों की भारी भीड़
Pitru Paksha 2026: इन 3 दिनों में धरती पर लौटते हैं पूर्वज, आखिर क्यों, क्या है श्राद्ध पक्ष की मान्यता
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
यज्ञ के अंतिम दिन शिव ने मुर्गे का रूप लेकर आधी रात को बांग दी। गयासुर इसे प्रातः समझकर उठ गया और यज्ञ अपूर्ण रह गया। अपनी भूल पर पश्चाताप करते हुए उसने क्षमा मांगी। तब त्रिमूर्तियों ने आशीर्वाद दिया कि उसके कारण ये तीनों स्थल सदा पवित्र रहेंगे। यही कारण है कि गया, जाजपुर और पीठापुरम आज भी पितृ तर्पण और शक्ति पीठ के रूप में पूजनीय हैं।
यह भी पढ़ें:- बिहार के इस अनोखे मंदिर में जीवित लोग खुद का करते हैं श्राद्ध, जानें कारण
बिरजा मंदिर क्यों है प्रसिद्ध
जाजपुर का बिरजा मंदिर, जिसे गिरिजा शक्तिपीठ भी कहा जाता है, यहां का प्रमुख तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में स्थित गहरे कुएं में पिंड अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि इस कुएं में चाहे जितना भी अर्पण किया जाए, वह धीरे-धीरे अदृश्य हो जाता है, जो पितरों तक पहुंचने का प्रतीक माना जाता है।
चार धामों में से एक पुरी भी पितृ तर्पण के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। जगन्नाथ मंदिर के कारण यह विश्वप्रसिद्ध है, लेकिन पितृ पक्ष में यहां पिंडदान का विशेष महत्व है। आश्विन मास में हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंचते हैं और महानदी व भार्गवी नदी के संगम स्थल पर श्राद्ध कर्म करते हैं।
पौराणिक मान्यता है कि इस संगम पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। यही कारण है कि पितृ पक्ष के दौरान पुरी आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम बन जाता है। यहां किए गए तर्पण से आत्मा को शांति और मुक्ति का मार्ग मिलता है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को उत्कल-वाराणसी और गुप्त काशी कहा जाता है। यहां काशी की तरह असंख्य शिव मंदिर हैं। धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि भुवनेश्वर में श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को वही फल मिलता है जो वाराणसी में मिलता है। यही कारण है कि यहां भी बड़ी संख्या में लोग पितृ पक्ष में अनुष्ठान करने आते हैं।
Which place is famous for pind daan in odisha jajpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में चार दिन की बारिश के बाद लौटी धूप, बढ़ी उमस; अगले सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार
Jul 25, 2026 | 06:41 AMWeather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
Jul 25, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 25 July 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें करियर और किस्मत का हाल
Jul 25, 2026 | 06:15 AMJio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Jul 25, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Jul 25, 2026 | 05:55 AMAaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














