राजस्थान टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया) 
टूर एंड ट्रैवल

New Year पर राजस्थान में करें 6 दिन की ट्रिप, कपकपाती ठंड में मिलेगी गर्माहट, जानें बजट

IRCTC Tour Package: सर्दियों की कपकपाती ठंड में कई लोगों को गर्माहट वाली जगह पसंद आती है। ऐसे में राजस्थान एक बेहतर विकल्प हो सकता है जहां पर आपको कम बजट में 6 दिन टूर करने का मौका मिल रहा है।

प्रीति शर्मा

Rajasthan Tour Package: साल 2026 की शुरुआत अगर आप कुछ खास तरीके से करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज मदद कर सकता है। इस बार न्यू ईयर पर आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया गया है जिसमें राजस्थान की खूबसूरती को एक हफ्ते तक देखने का अवसर मिलेगा। आईआरसीटीसी ने पधारो राजस्थान नाम से एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जो 5 रात और 6 दिनों का है। इस पैकेज में आपको कई सारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने अपने ग्राहकों के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसका नाम पधारो राजस्थान है। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। इसके बाद आप गुरुग्राम, रेवाड़ी और अलवर जंक्शन से ट्रेन बोर्ड कर सकेंगे। इस पैकेज की शुरुआत 24 जनवरी 2026 से होगी। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू होगी। इस ट्रेन का नाम भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन है।

इन जगहों पर होगी खूब मस्ती

इस टूर पैकेज में जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर को एक्सप्लोर करने का अवसर मिलेगा।

जयपुर में चोखी ढाणी, आमेर किला, जल महल, हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, बापू बाजार।

जैसलमेर में हवेलियाँ, रेत के टीले, गड़ीसर झील, जैसलमेर किला, जैन मंदिर, युद्ध संग्रहालय आदि

जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस और संग्रहालय; मेहरानगढ़ किला और जसवंत थड़ा।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

इस खास टूर पैकेज में 150 सीटों पर बुकिंग की जाएगी। इस पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा गया है जिसमें एसी 1, एसी 2 और एसी 3 शामिल है। अगर आप एसी 1 में अकेले सफर करते हैं तो टूर पैकेज का किराया 79270 रुपए होगा। वहीं दो लोगों के साथ ट्रेवल करने का किराया 67900 रुपए है और ट्रिपल शेयरिंग पर किराया 66275 रुपए है।

अगर आप एसी 2 में अकेले सफर करते हैं तो किराया 70555 रुपए है। इसी श्रेणी में दो और तीन लोगों के साथ सफर करने पर किराया क्रमशः 53180 और 57555 रुपए है। इसके अलावा एसी 3 में अकेले सफर करने का किराया 63850 रुपए है और दो या तीन लोगों के साथ ट्रैवल करने पर यह किराया 52480 और 50855 रुपए होगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी