सफेद रेगिस्तान (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

सफेद रेगिस्तान में चांदनी रात का जश्न मनाने का शानदार मौका, इस खास एयर पैकेज से करें लग्जरी ट्रिप

IRCTC Package: सफेद रेगिस्तान में चांदनी रात के बीच लग्जरी ट्रिप का अनुभव अब आसान हो गया है। खास एयर पैकेज के जरिए पर्यटक आरामदायक सफर, शानदार स्टे और यादगार डेजर्ट सेलिब्रेशन का आनंद ले सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Tour Package 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए समय-समय पर नए और आकर्षक टूर पैकेज लेकर आती है। जो आरामदायक और किफायती दोनों ही होते हैं। इस बार आईआरसीटीसी ने फुल मून स्पेशल रण ऑफ कच्छ और भुज एयर पैकेज नाम से शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको 4 दिन और 3 रात तक रहने का मौका मिलेगा।

रण उत्सव गुजरात सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है जो कच्छ की अनोखी परंपरा, विरासत, हस्तशिल्प, नृत्य, संगीत और प्राकृतिक सुंदरता को दिखाने के लिए जाना जाता है।

सफेद रेगिस्तान की चांदनी

यह उत्सव कच्छ के ग्रेट रण के सफेद नमक के रेगिस्तान में होता है। जहां करीब चार महीने तक सूना इलाका रंग बिरंगे सांस्कृतिक मेले में बदल जाता है। साल 2023 में धोरडो गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने बेस्ट टूरिज्म विलेज का दर्जा दिया था। यहां पर टिकाऊ और सबको साथ लेकर चलने वाला पर्यटन मॉडल अपनाया गया था।

गुजरात के पश्चिमी हिस्से में स्थित भुज एक ऐतिहासिक शहर है जो अपनी संस्कृति और शानदार इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां पर 2001 में भूकंप आया है जिससे शहर को काफी नुकसान हुआ था। लेकिन बाद में इसके कई ऐतिहासिक स्थलों को फिर रेनोवेट कराया गया। हमीरसर झील के पास बना 18वीं सदी का आईना महल अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। इसके पास ही प्राग महल है जो इटालियन गोथिक शैली में बना है। यहां पर ऊंचा घंटाघर पूरे शहर का शानदार नजारा दिखाता है।

कब शुरू होगी ट्रिप

इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को भुज हवाई अड्डे से होगी। सुबह  8 बजे आपको वहां पहुंचना होगा। हवाई अड्डे से तरोताजा हो जाएं वहां से व्हाइट रण रिजॉर्ट के लिए प्रस्थान करें और रिजॉर्ट में चेक इन करें। दोपहर को भोजन करने के बाद शाम को शानदार व्हाइट रण, कच्छ के लिए प्रस्थान करें।

कितना है टूर पैकेज का किराया

अगर आप इस टूर पैकेज में सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इसका किराया प्रति व्यक्ति 49300 रुपए होगा। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग करने पर किराया क्रमशः 37100 और 36300 रुपए तक है। अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे को साथ ले जाना चाहते हैं तो किराया 31900 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान