होटल बुकिंग (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

होटल चुनते वक्त की गई ये गलतियां खाली कर सकती हैं जेब, जान लें ये स्मार्ट टिप्स

Hotel Booking: होटल बुकिंग के दौरान की गई छोटी-छोटी लापरवाहियां आपके ट्रैवल बजट को बिगाड़ सकती हैं। समय रहते इन आम गलतियों को पहचानकर और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप पैसे और परेशानी दोनों से बच सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Smart Travel Tips: छुट्टियां मनाने जाना सुकून भरा होता है लेकिन अगर होटल बुकिंग गलत हो जाए तो पूरी ट्रिप का मजा खराब हो सकता है। अक्सर लोग सस्ते के चक्कर में नॉन रिफंडेबल कमरे बुक कर लेते हैं जो बाद में भारी नुकसान का कारण बनते हैं। सुरक्षित और किफायती यात्रा के लिए कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

बुकिंग के दौरान न करें ये गलतियां

  • अक्सर ट्रिप प्लान करते समय होटल बुकिंग में छोटी सी चूक बजट को बिगाड़ सकती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट टिप्स आपकी ट्रैवल गलती को सुधार सकती है।
  • यह सबसे बड़ी गलती है। जब तक आपकी छुट्टियां, वीजा या फ्लाइट टिकट्स कंफर्म न हों तब तक पैसे न फंसाएं। योजना बदलने पर नॉन-रिफंडेबल बुकिंग का पैसा वापस नहीं मिलता।
  • कई बार जल्दबाजी में हम गलत महीने या तारीख पर कमरा बुक कर लेते हैं। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद होटल आमतौर पर तारीख बदलने में मदद नहीं करते।
  • कुछ होटल्स तारीख बदलने की अनुमति देते हैं लेकिन इसके बदले मोटा शुल्क लेते हैं। बुकिंग बटन दबाने से पहले कैंसिलेशन और चेंज पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें।
  • यात्रा बीमा एक सुरक्षा कवच की तरह है। अगर अचानक ट्रिप कैंसिल करनी पड़े तो इंश्योरेंस कंपनी आपके नुकसान की भरपाई कर सकती है। इसे गैर-जरूरी खर्च न समझें।
  • होटल सस्ता है लेकिन शहर से 20 किलोमीटर दूर है तो आपका पैसा और समय टैक्सी में बर्बाद होगा। बुकिंग से पहले मैप पर होटल की लोकेशन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कनेक्टिविटी जरूर देखें।
  • हमेशा प्रतिष्ठित बुकिंग प्लेटफॉर्म का ही चुनाव करें। कई बार अनजान साइट्स से बुकिंग करने पर कस्टमर सपोर्ट नहीं मिलता और रिफंड की प्रक्रिया बहुत जटिल हो जाती है।
  • बहुत से यात्री सोचते हैं कि इमरजेंसी होने पर होटल दया दिखाएगा। हकीकत में नॉन-रिफंडेबल का मतलब सख्त नियम होता है और होटल स्टाफ नीतियों से बंधा होता है।

स्मार्ट ट्रैवलर वही है जो सस्ते के बजाय फ्लेक्सिबल ऑप्शन को चुनता है। थोड़ी सी सावधानी न केवल आपके पैसे बचाएगी बल्कि यात्रा को भी तनावमुक्त बनाता है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO