कैंपिंग का दृश्य (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

पहाड़ों पर पहली बार करने जा रहे हैं कैंपिंग? इन 8 टिप्स के साथ बनाएं ट्रिप को यादगार

Camping Tips: पहाड़ों में कैंपिंग का अनुभव बेहद रोमांचक होता है लेकिन पहली बार जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तैयारी, सेफ्टी और प्लानिंग से आपकी ट्रिप यादगार होगी।

प्रीति शर्मा

Mountain Camping Safety Tips: रोजाना की भागदौड़ से दूर किसी पहाड़ की गोद में रात बिताना एक जादुई अनुभव हो सकता है। लेकिन बिगिनर्स के लिए माउंटेन कैंपिंग जितनी रोमांचक होती है उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकती है। लेकिन सही तैयारी और प्लानिंग के बिना एक छोटी सी गलती भी आपके मजे को खराब कर सकती है।

पहाड़ों की ताजी हवा, तारों भरा आसमान और चारों तरफ सुकून की तलाश कैंपिंग के दौरान पूरी होगी। यह प्रकृति से जुड़ने का एक अच्छा तरीका है। अगर आप पहली बार कैंपिंग करने जा रहे हैं तो एडवेंचर के साथ तैयारी पर भी ध्यान देना जरूरी है।

सही और सुरक्षित जगह का चुनाव

कैंपिंग के लिए हमेशा समतल और स्थिर जमीन चुनें। चट्टानों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों और नदियों के बहुत करीब टेंट न लगाएं। पुराने या कमजोर पेड़ों के नीचे रुकने से बचें क्योंकि तेज हवा में टहनियां गिरने का डर रहता है।

मौसम के अनुसार पैकिंग

पहाड़ों का मौसम हर पल बदलता रहता है। इसके लिए आपने साथ लेयर्ड कपड़े और वाटरप्रूफ जैकेट जरूर रखें। रात को ठंड से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्लीपिंग बैग साथ रखें।

बैकपैक हल्का रखें

अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा सामान भर लेते हैं। केवल जरूरी चीजें जैसे खाना, पानी, फर्स्ट-एड किट, टॉर्च और नेविगेशन टूल्स ही रखें। हल्का बैग आपकी ऊर्जा बचाएगा और चढ़ाई आसान करेगा।

पहले से करें प्लानिंग

पहाड़ों पर जाने से पहले घर पर टेंट लगाने और कैंपिंग स्टोव चलाने का अभ्यास करें। इससे आप वहां जाकर समय बचा पाएंगे और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहेंगे।

खाने पीने का ध्यान

खाने को हमेशा सीलबंद डिब्बों में रखें और सोने की जगह से दूर रखें। बचा हुआ खाना बाहर न फेंकें ताकि जंगली जानवर आपके कैंप तक न आएं। कैंपसाइट को साफ रखना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।

प्रकृति का ख्याल रखें

कैंपिंग के दौरान कचरा न फैलाएं और पौधों को नुकसान न पहुंचाएं। हमेशा चिन्हित रास्तों पर ही चलें। Leave No Trace के सिद्धांत का पालन करें ताकि प्रकृति की सुंदरता बनी रहे।

खुद को हाइड्रेट रखें

ऊंचाई पर शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। पर्याप्त पानी साथ रखें और जरूरत पड़ने पर वॉटर प्यूरिफिकेशन टैबलेट्स का इस्तेमाल करें। हाइड्रेटेड रहने से थकान और एल्टीट्यूड सिकनेस का खतरा कम होता है।

रूट रिसर्च और सुरक्षा

निकलने से पहले रास्ते की कठिनाई और दूरी की पूरी जानकारी जुटाएं। शॉर्टकट लेने की गलती न करें। साथ ही अपनी लोकेशन और वापसी के समय के बारे में किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को जरूर बताएं।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट