नेशनल पार्क (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

बच्चों के साथ बिताएं यादगार छुट्टियां, ये 5 वाइल्डलाइफ ठिकाने हैं ऑफबीट और एडवेंचर से भरपूर

Wildlife Destinations for Family: बच्चों के साथ घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश जरूरी होती है जो सुरक्षित होने के साथ एडवेंचर से भरपूर हों। ऐसे में वाइल्डलाइफ डेस्टिनेसन एक बेस्ट ऑप्शन साबित होगा।

प्रीति शर्मा

Offbeat Wildlife Destinations: सर्दियों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर लोग हिल स्टेशन का रुख करते हैं जहां भारी भीड़ मिलती है। अगर आप अपने बच्चों को कुछ अलग अनुभव कराना चाहते हैं तो ये ऑफबीट नेशनल पार्क बेस्ट हैं। यहां पर न केवल रोमांचक सफारी मिलेगी बल्कि प्रकृति के साथ सुकून के पल भी बिताने को मिलेंगे।

बच्चों के साथ छुट्टियों आप इस बार वाइल्डलाइफ सफारी का मजा ले सकते हैं। जहां पर बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो ये 5 वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अपनी पहली ही सफारी में बाघ देखें तो बांधवगढ़ से बेहतर कुछ नहीं। यहां बाघों का घनत्व सबसे अधिक है। छोटे बच्चों के लिए यहां का किला और हाथी सफारी एक यादगार अनुभव होता है।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध यह पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। यहां की खुली हरियाली और हाथी की पीठ पर बैठकर जंगल की सैर बच्चों को किसी 'जंगल बुक' की कहानी जैसा महसूस कराती है। यहाँ आप जंगली भैंसे और विभिन्न प्रकार के पक्षी भी देख सकते हैं।

पेंच नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश/महाराष्ट्र

मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग की द जंगल बुक की प्रेरणा इसी जंगल से मिली थी। बच्चों को मोगली और शेर खान की कहानियां सुनाते हुए यहां की सैर कराना एक अलग ही मजा देता है। यह पार्क अपनी जैव विविधता और खूबसूरत लैंडस्केप के लिए जाना जाता है।

गिर नेशनल पार्क, गुजरात

एशियाई शेरों का एकमात्र घर गिर नेशनल पार्क बच्चों के लिए बेहद खास है। यहां खुले मैदानों में शेरों के कुनबे को देखना बच्चों के लिए काफी रोमांचक होता है। यहां की सफारी सुरक्षित है और बच्चों को जानवरों के व्यवहार के बारे में सीखने का अच्छा मौका देती है।

पेरियार नेशनल पार्क, केरल

अगर आप जंगल को पानी के बीच से देखना चाहते हैं, तो पेरियार सबसे अच्छा है। यहाँ झील में नाव की सवारी करते हुए जंगली हाथियों के झुंड को पानी पीते देखना एक जादुई अनुभव होता है। यह अन्य पार्कों की तुलना में काफी शांत और सुकून भरा है।

वाइल्डलाइफ ट्रिप पर जाने से पहले सफारी की बुकिंग कम से कम एक या दो महीने पहले ऑनलाइन जरूर कर लें। बच्चों के साथ जाते समय दूरबीन और कैमरा ले जाना न भूलें जिससे आफ दूर से भी जानवरों को देख सकेंगे।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा