अनन्या पांडे जंगल सफारी (सौ. इंस्टाग्राम) 
टूर एंड ट्रैवल

जंगल सफारी का लेना हैं आनंद तो अनन्या पांडे की तरह इस जगह जरूर बनाएं घूमने का प्लान

अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉल मी बे' और 'सीटीआरएल' पर ओटीटी में नजर आईं थी। अब एक्ट्रेस एक एडवेंचर टूर पर निकली हैं जिसकी तस्वीरों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस जंगल सफारी का आनंद ले रही हैं।

प्रीति शर्मा

तंजानिया: अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉल मी बे' और 'सीटीआरएल' पर ओटीटी में नजर आईं थी। इन फिल्मों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इन फिल्म की सक्सेस के बाद अब एक्ट्रेस एक एडवेंचर टूर पर निकली हैं जिसकी तस्वीरों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इन तस्वीरों में आप एक्ट्रेस को जंगल सफारी का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। जंगल में आसपास मौजूद हरियाली, हरे भरे मैदान, नदियां और जंगल देखने में बहुत ही रोमांचक लग रहा है। इस खूबसूरत जगह की सैर करने आप भी जा सकते हैं। अगर आपको भी जंगल सफारी का शौक है, तो इस बेहतरीन जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

क्या है जगह का नाम

जंगल सफारी और एडवेंचर का मजा लेने के लिए आप तंजानिया में आ सकते हैं। यह जगह एनिमल लवर और नेचर लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के नेशनल पार्क में वन्यजीव सफारी, जंगली जानवरों को देखना और समुद्र तट इस जगह की खासियत है। पर्यटन के लिए यह बहुत ही सुंदर और आकर्षक जगह है।

तंजानिया (सौ. इंस्टाग्राम)

तंजानिया में मौजूद किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई करीब 5895 मीटर है। एक समय पर यहां एक्टिव वोल्केनो भी हुआ करता था। यह नेशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में भी शामिल है। कई देशों से लोग यहां की खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। यहां की ऊंची ऊंची चोटियां आपका मन मोह लेगी।

सेरेन्गेटी नेशनल पार्क

द ग्रेट अफ्रीकी माइग्रेशन देखने के लिए आप तंजानिया के सेरेन्गेटी नेशनल पार्क घूमने जा सकते हैं। इस प्रवास को देखने के लिए केन्या और तंजानिया में माइग्रेशन सफारी की जा सकती है। बता दें कि यह आमतौर पर सीजनल होता है। जिसमें आप वाइल्डबीस्ट, जेब्रा और गजल जैसे जानवरों को दे सकते हैं।

गोरोंगोरो नेशनल पार्क तंजानिया में अफ्रीका के बिग फाइव यानी शेर, तेंदुआ, हाथी, भैंस और गैंडा देखने के लिए बहुत ही बेहतरीन है। इसके अलावा तारंगिरे नेशनल पार्क ऑफ द बीटन ट्रैक पर है। यहां पर हाथियों का झुंड देखने को मिल सकता है। यहां करीब 2500 अफ्रीकी हाथी हैं। इस शानदार और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान आप भी बना सकते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट