ट्रैवल हैक्स (सौ. फ्रीपिक) 
टूर एंड ट्रैवल

ट्रैवल के दौरान पैसा बचाने के 5 स्मार्ट टिप्स आएं बहुत काम, कम बजट में होगा खूब मजा

Affordable Travel Hacks: ट्रैवल करना सभी को पसंद होता है लेकिन कई लोग बजट की वजह से इस प्लान को कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आप कुछ स्मार्ट हैक्स की मदद से ट्रिप को बजट फ्रेंडली बना सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Smart Travel Hacks: आज के समय में ट्रैवल करना लगभग सभी को पसंद है लेकिन कई बार इसका एक्पीरियंस जेब पर भारी पड़ जाता है। फ्लाइट का टिकट, रहने का खर्च और लोकल फूड बजट को बिगाड़ सकते हैं। अगर आप थोड़ी से समझदारी और प्लानिंग से ट्रैवल प्लान करेंगे तो अच्छी खासी बचत की जा सकती है।

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके ट्रैवल खर्च को कम करने में मदद करेगी। अगर आप भी बजट की चिंता करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है।

ऑफ-सीजन में करें ट्रैवल

ट्रैवल का सबसे बड़ा खर्च टिकट और होटल पर आता है। अगर आप पीक सीजन की बजाय ऑफ-सीजन में यात्रा करते हैं तो फ्लाइट और होटल दोनों काफी सस्ते मिलते हैं। साथ ही भीड़ कम होने से ट्रिप ज्यादा आरामदायक भी रहती है।

फ्लाइट और होटल बुकिंग पहले करें

लास्ट मिनट बुकिंग अक्सर महंगी पड़ती है। अगर आप पहले से टिकट और होटल बुक कर लेते हैं तो डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा मिल सकता है। प्राइस अलर्ट और तुलना ऐप्स का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहता है।

लोकल ट्रांसपोर्ट को दें प्राथमिकता

कैब और प्राइवेट टैक्सी की जगह लोकल बस, मेट्रो या शेयरिंग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ खर्च कम होगा बल्कि आपको उस जगह की असली लाइफस्टाइल भी देखने को मिलेगी।

खाने में करें स्मार्ट चॉइस

हर समय महंगे कैफे और रेस्टोरेंट में खाना बजट बिगाड़ सकता है। लोकल स्ट्रीट फूड या छोटे ढाबों में खाना ज्यादा सस्ता और स्वादिष्ट होता है। होटल में बार-बार ऑर्डर करने से भी बचें।

फ्री और लो कॉस्ट एक्टिविटी चुनें

हर जगह घूमने के लिए महंगे टिकट जरूरी नहीं होते। कई शहरों में फ्री वॉकिंग टूर, पब्लिक बीच, पार्क और ऐतिहासिक स्थल होते हैं। जहां बिना ज्यादा खर्च किए अच्छा समय बिताया जा सकता है।

अगर आप समझदारी और प्लानिंग के साथ ट्रिप प्लान करते हैं तो घूमने बहुत ही मजेदार और सस्ता हो जाएगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी

मोदी कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक! किसानों के लिए बड़ी सौगात, दिल्लीवासियों को ट्रैफिक से मिलेगा निजात

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी