लाइफस्टाइल

सर्दी के मौसम में 'ऐसे' बना 'टोमैटो सूप' देगा शरीर को फायदा, जानिए इसकी रेसिपी

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियां (Winter Season) दस्तक देने ही वाले है। ऐसे में कई लोग बदलते मौसम के चलते बीमार हो जाते हैं और immunity भी कमजोर हो जाती है। ऐसे मौसम में गर्म पेय पदार्थ पीने से शरीर को काफी राहत मिलती है और बेहतर भी महसूस होता है। ऐसे कई लोग हैं जो इस मौसम में सूप (Soup) पीना पसंद करते हैं। सब्जियों से बना सूप शरीर के लिए काफी सेहतमंद भी होता है। साथ ही इस मौसम में होने वाली खराश में भी राहत  पहुंचाता है। तो क्यों न आप इस बार सर्दियों में टमाटर का सूप बनाना सीख लें। आइए जानें इसकी आसान सी रेसिपी

सामग्री  

टमाटर- 4

काली मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून  

चीनी- 1/2 टीस्पून

मक्खन (बटर)- 1 टेबलस्पून

ब्रेड क्यूब्स- 4 से 5

नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
  • मीडियम आंच पर एक बर्तन में दो कप पानी और इसमें टमाटर डालकर उबालें।
  • टमाटर पकने तक उबलने दें। जब टमाटर अच्छी तरह नर्म, होकर पक जाएं तो आंच बंद कर दें।
  •  टमाटर को निकालकर ठंडे पानी में डालें और फिर इसका छिलका उतार लें।
  • इसके बाद टमाटर को अच्छी तरह से पीस लें। पिसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छानकर बीज अलग कर दें।
  • यदि सूप गाढ़ा है, तो इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक बार फिर 5 से 6 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने के लिए रख दें।
  • तय समय के बाद आंच बंद कर दें। तैयार है टोमैटो सूप। 
  • मक्खन, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसमें ब्रेड क्यूब्स डालकर सूप बाउल में सर्व करें।

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?