कोलेजन बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

लंबी उम्र तक दिखना चाहते हों खूबसूरत और जवां, तो कोलेजन से भरी ये चीज़ें ज़रूर खाएं

Foods High in Collagen: स्किन को लंबी उम्र तक खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए महंगी दवाएं और सप्लीमेंट लेने की बजाय कुछ नेचुरल चीजों को डाइट में शामिल कर सकते है।

सीमा कुमारी

High Collagen Foods: खूबसूरत द‍िखने की चाहत भला क‍िसे नहीं होती है। हर लड़की और मह‍िलाएं चाहती हैं क‍ि वे सबसे खूबसूरत द‍िखें। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ में चेहरों की रौनक कम हो जाती है। अगर आप बढ़ती उम्र में अच्छी और हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं, तो कोलेजन से भरपूर चीजों का सेवन करें।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, जैसे- जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही शरीर नेचुरली कोलेजन कम होने लगता है। इससे शरीर में कोलेजन की कमी होने लगती है। एजिंग झलकने लगती है, झुर्रियां बढ़ जाती हैं और त्वचा में ढीलापन आने लगता है।

लेकिन आप डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके कोलेजन बढ़ा सकते हैं। ऐसी कई नेचुरल चीजें हैं, जिनमें दवाओं और सप्लीमेंट्स से ज्यादा कोलेजन होता है। आपको इन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए। जानिए कोलेजन बढ़ाने वाली नंबर 1 चीज क्या है।

कोलेजन बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन:

  • चिकन और मछली का सेवन

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोलेजन बढ़ाने के लिए चिकन और मछली का सेवन करें। ये चीजें कोलेजन बढ़ाने के लिए बढ़िया सोर्स माना जाता हैं। आप डाइट में चिकन और मछली शामिल कर सकते हैं। खासकर फुल फिश विद स्किन खाने से कोलेजन बढ़ता है। फिश में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो प्राकृतिक कोलेजन का स्रोत है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन

यूं तो हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और त्वचा जवान रहती है। कोलेजन बढ़ाने के लिए पालक, केल, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • खट्टे फल का करें सेवन

कोलेजन बढ़ाने के लिए खट्टे फल का सेवन करें। सर्दियों में बैरीज का सीजन होता है। आपको इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसमी, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को विटामिन C बहुत अधिक मात्रा में मिलता है। इससे एजिंग कम होती है। विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। कोलेजन सिंथेसिस फास्ट होने से त्वचा पर चमक और ग्लो आने लगता है।

  • अंडे का करें जरूर सेवन

सर्दियों में रोजाना अंडे जरूर खाने चाहिए। खासतौर से अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है। प्रोलीन एक अमीनो एसिड है जो कोलेजन बनने में मदद करता है। अगर आप रोजाना एग व्हाइट खाते हैं तो इससे स्किन और बाल दोनों हेल्दी बनते हैं। इससे एजिंग का असर कम होता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG